{"_id":"596711884f1c1b25468b4835","slug":"pakistan-refused-to-accept-pakistani-prisoners-indian-govt-annoyed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने पार की हदें, अब कर दी ऐसी 'नापाक' हरकत, भारत सकते में है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने पार की हदें, अब कर दी ऐसी 'नापाक' हरकत, भारत सकते में है
Fri, 14 Jul 2017 09:59 AM IST
विवेक शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विवेक शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 14 Jul 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
पाकिस्तान
- फोटो : abcnewspoint.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आने वाला। अब उसने एक ऐसी हिमाकत कर दी है कि भारतीय सरकार और पीएम मोदी सकते में हैं, जानिए माजरा।
2 of 8
वाघा बॉर्डर
दरअसल, अमृतसर सेंट्रल जेल के ट्रांजिट कैंप में सजा पूरी करने के बाद वतन वापसी का इंतजार कर रहे 16 पाकिस्तानी कैदियों को पाकिस्तान ने अपना मानने से ही इनकार कर दिया है। पाकिस्तान के इनकार के बाद अब इन कैदियों की रिहाई का रास्ता मुश्किल हो गया है क्योंकि ये भारत के नागरिक नहीं हैं।
3 of 8
वाघा बॉर्डर
यह जानकारी केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट द्वारा लिए गए स्वत: संज्ञान के एक मामले की सुनवाई के दौरान दी। केंद्र सरकार की ओर से हाईकोर्ट को बताया गया कि अमृतसर सेंट्रल जेल में ऐसे 38 कैदी थे जो सजा पूरी कर चुके थे और जिनको पाकिस्तान वापस भेजने के लिए सरकार ने प्रयास किए हैं। इनमें से सरकार 16 को उनके देश वापस भेज चुकी है और 2 कैदियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
वाघा बॉर्डर
बाकी बचे 20 में से 2 कैदी बांग्ला देश के और एक-एक नेपाल और म्यांमार के हैं। सबसे अधिक 16 कैदी अब पाकिस्तान के बचे हैं। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ़ इंडिया सत्यपाल जैन ने हाईकोर्ट को बताया की इन 20 कैदियों की अभी राष्ट्रीयता तय नहीं हो पा रही है, क्योंकि इनके देश ही इनको अपना नागरिक मानने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
Court
हाईकोर्ट ने इस जानकारी पर केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वे कोई ऐसा तरीका निकालें कि कैदियों की सही पहचान कर उन्हें वापस उनके देश भेजा जा सके। इन्हीं आदेशों के साथ हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई 24 अगस्त तक स्थगित कर दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।