फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओलंपिक गेम्स के बारे में इस पद्मश्री अवार्डी ने जो कुछ बताया, हिल जाएंगे सुनकर

Tue, 11 Apr 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Apr 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
padam shri award winner snooker player geet sethi special interview at chandigarh on olympic games
पद्मश्री अवार्ड विनर दिग्गज खिलाड़ी गीत सेठी
ओलंपिक में किसी भी गेम में शामिल होना आसान नहीं है। इसे लेकर पद्मश्री अवार्ड विनर दिग्गज खिलाड़ी ने जो कुछ बताया, वह सुनकर आप हिल जाएंगे।
padam shri award winner snooker player geet sethi special interview at chandigarh on olympic games
पद्मश्री अवार्ड विनर दिग्गज खिलाड़ी गीत सेठी
बिलियर्ड और स्नूकर का इतने वर्षों में खेल नहीं बदला, बल्कि उसका प्रारूप इस कदर बदला कि कम समय में इसके परिणाम आ सके। यह कहना है अस्सी और नब्बे के दशक में बिलियर्ड्स-स्नूकर को स्पोर्ट्स में पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले पद्मश्री गीत सेठी का। वह रविवार को चंडीगढ़ में हो रही स्नूकर एंड बिलियर्ड चैंपियनशिप में शिरकत करने वालों का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे।
padam shri award winner snooker player geet sethi special interview at chandigarh on olympic games
पद्मश्री अवार्ड विनर दिग्गज खिलाड़ी गीत सेठी
गीत सेठी ने कहा कि पहले की तुलना में पंकज आडवानी के अलावा कई अन्य युवा खिलाड़ी उभरकर सामने आ रहे हैं, लेकिन बता दूं कि ओलंपिक में किसी भी गेम में शामिल होने के लिए लॉबिंग होती है। स्नूकर एवं बिलियर्ड ओलंपिक में कब शामिल होगा, इस सवाल पर गीत सेठी जवाब नही दे पाए। गीत ने कहा कि चार वर्ष में होने वाले ओलंपिक में पूरे देश और मीडिया की नजरें आप पर होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
padam shri award winner snooker player geet sethi special interview at chandigarh on olympic games
पद्मश्री अवार्ड विनर दिग्गज खिलाड़ी गीत सेठी
उनका यह भी मानना है कि किसी भी गेम की प्रसिद्धि का ओलंपिक में शामिल होने से कोई लेना-देना नहीं है, सब कुछ उसकी लॉबिंग और मार्केटिंग पर निर्भर करता है। यही वजह है कि कई गेम का ओलंपिक, एशियाई खेल जैसे बड़े आयोजन में शामिल होने और बाहर निकलने का सिलसिला जारी रहता है। गीत ने पंकज आडवानी की उस तर्क को सही ठहराया कि किसी भी खिलाड़ी के सफलता के मायने सिर्फ ओलंपिक नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
padam shri award winner snooker player geet sethi special interview at chandigarh on olympic games
पद्मश्री अवार्ड विनर दिग्गज खिलाड़ी गीत सेठी
वहीं गीत यह भी कहते हैं कि वह ओलंपिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेल की अहमियत को समझते हैं। स्नूकर एवं बिलियर्ड खेल से चार साल से संन्यास ले चुके गीत एक फाउंडेशन से जुड़े हैं। उनका ‘ओलंपिक गोल्ड क्वीस्ट’ फाउंडेशन जूनियर एथलीट को तैयार कर रहा है। उनका कहना है कि इस दिशा में बाकायदा योजना तैयार की जा रही है। इसमें 50 से 60 एथलीट शामिल होंगे, जिन्हें फाउंडेशन प्रायोजन में मदद करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed