दो राज्यों के लिए 'आफत' बनी राम रहीम की MSG-2, देखिए
डेरामुखी राम रहीम की फिल्म एमएसजी-2 सिनेमाघरों में नहीं दिखाए जाने पर डेरा समर्थकों ने बवाल करते हुए 2 राज्यों की रेल और सड़क यातायात ठप कर दी। पंजाब और हरियाणा के कई जिलों की रफ्तार रोक दी। पंजाब में डेरामुखी की फिल्म एमएसजी-2 सिनेमाघरों में दिखाए जाने की मांग को लेकर डेरा समर्थकों ने दूसरे दिन रविवार को राज्य के कई हिस्सों संगरूर/लुधियाना/बठिंडा/फिरोजपुर/मोगा में बवाल काटा। बरसात के बावजूद डेरा प्रेमियों ने जगह-जगह रेलवे ट्रैक और सड़कों को जाम कर दिया।
दो राज्यों के लिए 'आफत' बनी राम रहीम की MSG-2, देखिए
डेरा समर्थकों के प्रदर्शन के कारण संगरूर से गुजरने वाली 7, बठिंडा में 80 ट्रेनें प्रभावित हुईँ जबकि फिरोजपुर डिवीजन की 36 ट्रेनें रद्द कर दी गईँ। प्रदर्शन के कारण लगभग 42 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए। यातायात व्यवस्था ठप होने के कारण यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं लुधियाना में रविवार दोपहर डेरा प्रेमियों ने दिल्ली नेशनल हाईवे जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और डेरा प्रेमियों को समझाने की कोशिश की। डेरा प्रेमी हाईवे से हटने के बजाय रेलवे ट्रैक को भी जाम कर दिया।
दो राज्यों के लिए 'आफत' बनी राम रहीम की MSG-2, देखिए
ट्रैक जाम होने से शताब्दी और शान-ए-पंजाब सहित करीब 12 ट्रेनें प्रभावित हुईं। दिल्ली से आने वाली इतनी ही ट्रेनें प्रभावित हुईं। उधर, फरीदकोट में भी डेरा समर्थकों ने बठिंडा-अमृतसर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। वहीं बठिंडा में डेरा प्रेमियों की ओर से बीते 24 घंटे से रेलवे लाइनों पर लगाए धरने के कारण 42 एक्सप्रेस गाड़ियों के रूट बदलने पड़े। वहीं रविवार को रात 9.05 पर पहली बार बठिंडा से बनारस के लिए नई चलाई जाने वाली बनारस एक्सप्रेस को रद्द होने की अफवाह से रविदास समुदाय के लोग भड़क गए।
दो राज्यों के लिए 'आफत' बनी राम रहीम की MSG-2, देखिए
रेलवे प्रशासन ने स्थिति को संभालते तुरंत रविदास समुदाय संग बैठक की। इसमें निर्धारित समय पर ही बनारस एक्सप्रेस को बठिंडा से वाया गंगानगर रूट से चलाने का फैसला लिया गया। इसके बाद मामला शांत हुआ। वहीं फिरोजपुर में डेरा प्रेमियों के प्रदर्शन के कारण रेल डिवीजन फिरोजपुर को दूसरे दिन भी फिरोजपुर से लुधियाना, बठिंडा व फाजिल्का रूट पर चलने वाली करीब 36 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। रेलवे को दो दिन में ही करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
दो राज्यों के लिए 'आफत' बनी राम रहीम की MSG-2, देखिए
स्टेशनों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ व जीआरपी की तैनाती की गई है। फिरोजपुर-फाजिल्का रोड स्थित गांव खाईफेमीकी के पास बने पुल पर डेरा सच्चा सौदा प्रेमियों ने धरना लगाकर सुबह से शाम तक यातायात ठप रखा। फिरोजपुर-फाजिल्का रेलमार्ग पर भी प्रेमी शनिवार रात से ही धरना लगाकर बैठे रहे। इससे इस रूट पर रविवार को कोई भी ट्रेन नहीं चली।