{"_id":"58732b1d4f1c1b1529ba87ed","slug":"open-bank-account-and-deposit-1000-rupee-every-month-under-sukanya-samriddhi-yojana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बैंक अकाउंट खुलवाएं, हर महीने 1000 जमा कराएं, देखिए फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक अकाउंट खुलवाएं, हर महीने 1000 जमा कराएं, देखिए फायदा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 15 Jan 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
बैंक में पैसे लेने के लिए पहुंची लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों के लिए बड़े काम की खबर। बैंक अकाउंट खुलवाएं और हर महीने उसमें 1000 रुपये जमा कराएं। जानिए क्या फायदा होगा?
बैंक में उमड़ी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
जानते ही होंगे कि जनवरी 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कैंपेन के तहत सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की थी। हम आपको इस सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में बता रहे हैं जिससे कि आप आसानी से इस योजना का फायदा उठा सकें और अपनी बिटिया का सुनहरा भविष्य सुनिश्चित कर सकें।
बैंकों के हालात बदले नहीं
- फोटो : अमर उजाला
क्या है योजनाः पीएम नरेंद्र मोदी ने सुकन्या समृद्धि योजना की शुरूआत 4 दिसंबर, 2014 को थी। यह एक लॉन्ग-टर्म डेट स्कीम है, जिसमें कोई भी शख्स बेटी के जन्म से लेकर उसके 10 साल की हो जाने तक कभी भी अकाउंट खुलवा सकता है। यह अकाउंट बैंक या पोस्ट ऑफिस में खुलवाया जा सकता है। यह अकाउंट बच्ची के 21 साल की होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में भुगतान प्राप्त करने के लिए पहुंचे ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
बेटी की पढ़ाई व शादी की टेंशन खत्मः खाता खुलवाने के समय 1000 रुपए चाहिए, जो कैश, चैक, और ड्राफ्ट में जमा हो सकते हैं। यह योजना बालिका के जन्म से लेकर शादी करने तक परिजनों को आर्थिक मजबूती प्रदान करती है। यह योजना घटते लिंगानुपात के बीच कन्या जन्म दर को प्रोत्साहन देने में मदद करेगी। बेटी की पढ़ाई व शादी के लिए पैसे की टेंशन दूर करने में मदद करेगी।
विज्ञापन
सरकारी विभागों और कई निजी कंपनियों के कर्मचारियों को आज मिल सकता है वेतन
- फोटो : amar ujala
इन चीजों की होगीः खाता खुलवाने के लिए लड़की का जन्म प्रमाणपत्र, अभिभावक का पहचान प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण-पत्र की आवश्यकता होगी। यह खाता पोस्ट ऑफिस और केंद्र सरकार द्वारा अधिकृत किसी भी बैंक ( भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, आंध्रा बैंक, यूसीओ बैंक और इलाहाबाद बैंक) में खोला जा सकेगा।