OMG! अब कुत्ते बन रहे सेलिब्रिटी और ब्रांड एंबेसडर
क्या वक्त आ गया है। अब कुत्ते भी सेलिब्रिटी और ब्रांड एंबेसडर बनने लगे हैं। सोच में पड़ गए न यह जानकर। देखिए तस्वीरें और पढ़िए माजरा। रिपोर्टः सुरिंदर पाल, जालंधर
OMG! अब कुत्ते बन रहे सेलिब्रिटी और ब्रांड एंबेसडर
अच्छी नस्ल वाले कुत्तों का कारोबार न केवल मोटा मुनाफा दे रहा है, बल्कि इससे जुड़े लोग शोहरत भी बटोर रहे हैं। दक्षिण भारत का एक बड़ा बिजनेस हाउस है, ‘अगरानी ग्रुप ऑफ कंपनी एंड ब्लू लाइन बस कंपनी’। इस नाम को चंद साल पहले तक लोग बहुत ज्यादा नहीं जानते थे, लेकिन अगरानी ग्रुप ने जब से अगरानी कैनल शुरू किया, तब से उनका सिक्का भारत के साथ-साथ विश्व के कई देशों में जम गया है।
OMG! अब कुत्ते बन रहे सेलिब्रिटी और ब्रांड एंबेसडर
अकेला अगरानी ग्रुप ही नहीं, जालंधर व मेरठ की एसएस बैट कंपनी के मालिक जतिन सरीन का नाम भी विश्व में कुत्तों के विख्यात ब्रीडर की सूची में लिया जाता है। अगरानी ग्रुप विश्व प्रसिद्ध कुत्तों की नस्ल पुडल, अफगान होंड, डॉबरमैन, जर्मन, बॉकसर, सनोजर, वायर हेयरड होक्स टैरियल को देश-विदेश में डॉग शो में हिस्सा लेने के लिए अपने खर्चे पर भेजता है।
OMG! अब कुत्ते बन रहे सेलिब्रिटी और ब्रांड एंबेसडर
अब शायद ही विश्व का कोई ऐसा कोना होगा, जहां पर अगरानी ग्रुप का नाम नहीं है। इन कुत्तों की कीमत भी पचास-पचास लाख से अधिक की है। इसी तरह जतिन सरीन के पास मौजूदा समय में 42 डॉबरमैन हैं। डॉबरमैन नस्ल की जब भी चर्चा शुरू होती है तो जतिन सरीन की कंपनी का नाम पहली कतार में आता है।
OMG! अब कुत्ते बन रहे सेलिब्रिटी और ब्रांड एंबेसडर
किसी समय पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्ण सिंह को हराकर सांसद बनने वाले स्वर्गीय इकबाल सिंह ढिल्लो को लोग आलू किंग के नाम से आज भी जानते हैं, लेकिन विश्व में उनकी पहचान जर्मन शैफर्ड कुत्तों के कारण होती है। पूर्व सांसद के पास 100 जर्मन शैफर्ड कुत्ते थे, जिन पर हर साल वह लाखों रुपये खर्च करते थे।