फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस ओलंपियन पहलवान से कुश्ती से दाव पेंच सीखने का सुनहरा मौका, चले आइए

Wed, 29 Mar 2017 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना(सोनीपत)
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना(सोनीपत) Updated Wed, 29 Mar 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
olympian wrestler yoheshwar dutt opened wrestling academy at gohana of sonipat
कुश्ती - फोटो : अमर उजाला
देश का एक नामी ओलंपियन पहलवान अब कुश्ती के दाव पेंच सिखाता नजर आएगा। इन्होंने अपनी एकेडमी खोली है और आप भी इसका हिस्सा बन सकते हैं।
olympian wrestler yoheshwar dutt opened wrestling academy at gohana of sonipat
ओलंपियन योगेश्वर दत्त - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त ने मंगलवार को नव संवत वर्ष व नवरात्र के शुभ अवसर पर गांव बली ब्राह्मणान में अपनी कुश्ती एकेडमी का शुभारंभ किया। इस एकेडमी में वह स्वयं ओलंपिक के लिए पहलवानों को तैयार करेंगे। एकेडमी में ग्रामीण क्षेत्र के पहलवानों को हर सुविधाएं मिलेंगी और वे बेहतर तकनीक के साथ कुश्ती के दांवपेंच सीख सकेंगे।
olympian wrestler yoheshwar dutt opened wrestling academy at gohana of sonipat
पहलवान योगेश्वर दत्त
डीसी केएम पांडुरंग ने एकेडमी का उद्घाटन करते हुए 14 लाख रुपये के मैट देने की घोषणा की। भगवान परशुराम शिक्षण संस्थान बली ब्राह्मणान में पहलवान योगेश्वर दत्त ने अपनी कुश्ती एकेडमी खोली है। यहां वह पहलवानों की पौध तैयार करेंगे। पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा कि उनका सपना है कि यहां से ज्यादा से ज्यादा पहलवान तैयार होकर निकलें और अपने देश के लिए पदक लेकर लौटें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
olympian wrestler yoheshwar dutt opened wrestling academy at gohana of sonipat
Yogeshwar dutt - फोटो : अमर उजाला
योगेश्वर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में एकेडमी बनाने के पीछे उनका यही मकसद है कि ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिलेगा। अब अपने अभ्यास के अलावा पूरा समय एकेडमी को देंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में कांग्रेस सरकार ने उन्हे दो एकड़ जमीन एकेडमी बनाने के लिए देने की घोषणा की थी, लेकिन सरकार ने काफी समय बीत जाने के बाद भी जमीन नहीं दी, जिस कारण इतने लंबे समय से वह एकेडमी नहीं बना सके।
विज्ञापन
olympian wrestler yoheshwar dutt opened wrestling academy at gohana of sonipat
Yogeshwar dutt - फोटो : अमर उजाला
भगवान परशुराम शिक्षण संस्थान द्वारा एकेडमी के लिए जमीन पांच साल के लिए निशुल्क दी है। संस्थान के सचिव सीके शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की सेवा के लिए इससे बेहतर मौका संस्थान को नहीं मिलेगा। देश के भविष्य की सेवा के लिए ही उन्होंने पहलवान योगेश्वर दत्त से यहां एकेडमी बनाने का आग्रह किया था, जिसे योगेश्वर ने स्वीकार कर लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed