फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: इंसाफ की जंग लड़ रहे थे...जिंदगी की जंग हार गए

Mon, 20 Apr 2015 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब) Updated Mon, 20 Apr 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन

Pics: इंसाफ की जंग लड़ रहे थे...जिंदगी की जंग हार गए

old man burned himself for pension

इंसाफ के ‌लिए लड़ते रहे लेकिन वो जिंदगी से हार बैठे। दरअसल कपूरथला में पेंशन न मिलने पर सरकार के खिलाफ इंसाफ की लड़ाई लड़ने वाले सोमनाथ की शनिवार देर रात सीएमसी लुधियाना में मौत हो गई। पिता की मौत से व्यथित बेटे सुभाष ने बैंक अधिकारियों और पुलिस पर आत्मदाह के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

Pics: इंसाफ की जंग लड़ रहे थे...जिंदगी की जंग हार गए

old man burned himself for pension

जहां सोमनाथ ने खुद को आग लगाई थी, थाना ढिलवां वहां से कुछ कदमों की दूरी पर है। सोमनाथ के बेटे सुभाष चंद्र ने बताया कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वह उनकी मौत के जिम्मेदार को सजा दिलाने के लिए लड़ाई जारी रखेंगे। उसने बताया कि सोमनाथ ने शनिवार देर रात दो बजे सीएमसी लुधियाना में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Pics: इंसाफ की जंग लड़ रहे थे...जिंदगी की जंग हार गए

old man burned himself for pension

रविवार शाम लुधियाना में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुभाष ने बैंक अधिकारियों और पुलिस पर सोमनाथ को आत्मदाह के लिए उकसाने का आरोप लगाया। सुभाष ने कहा कि उसके पिता सिर्फ धरना देने गए थे लेकिन बैंक के बाहर जरूर कुछ ऐसा हुआ होगा, जिस कारण उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pics: इंसाफ की जंग लड़ रहे थे...जिंदगी की जंग हार गए

old man burned himself for pension

सुभाष ने कहा कि उसके पिता सिर्फ धरना देने गए थे लेकिन बैंक के बाहर जरूर कुछ ऐसा हुआ होगा, जिस कारण उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया। बता दें कि पेंशन न मिलने से दुखी बुजुर्ग सोमनाथ ने शनिवार सुबह पंजाब नेशनल बैंक ढिलवां के बाहर खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली थी। इस संबंध में मुख्यमंत्री, पंजाब प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पेंशन किसी की भी नहीं रोकी गई है। इस मामले की जांच-पड़ताल करवाई जाएगी।

विज्ञापन

Pics: इंसाफ की जंग लड़ रहे थे...जिंदगी की जंग हार गए

old man burned himself for pension

वहीं पीएनबी ढिलवां के मैनेजर भूपिंदर कुमार ने कहा कि सोमनाथ के साथ बैंक स्टाफ ने दुर्व्यवहार नहीं किया है। न ही ऐसी कोई बात ही हुई है। सोमनाथ के बेटे की ओर से लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। मुकेश कुमार, डीएसपी भुलत्थ के अनुसार सोमनाथ बिना सूचना दिए धरना दे रहा था। जैसे ही उन्हें सूचना मिली तो पुलिस तुरंत वहां पहुंच गई। पुलिस पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed