फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलेआम चल रहा है नोटों का कारोबार, 12000 भी मिल रहे ATM से

Thu, 01 Dec 2016 10:00 AM IST
संदीप बिश्नोई/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
संदीप बिश्नोई/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Thu, 01 Dec 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
note business going on openly in haryana, people extorting many thousand of money from atm
atm
नोटों पर कमाई का कारोबार खुलकर चल रहा है। वहीं, 2000 के लिमिट के बावजूद लोग ATM से 12000 तक निकाल रहे हैं। देखिए कैसे?
note business going on openly in haryana, people extorting many thousand of money from atm
एटीएम - फोटो : अमर उजाला
बेशक सरकार कालेधन को ठिकाने लगाने से रोकने के लिए हर रोज नए एलान कर रही है, लेकिन लोग भी नए तरीके ईजाद करने में जुटे हैं। एटीएम पर आने वाले लोगों के बारे में जब विभिन्न एटीएम के गार्डों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हर रोज कुछ ऐसे लोग आते हैं, जिनके पास दो से अधिक एटीएम कार्ड होते हैं और वे एक ही बार में कई हजार कैश निकलवा ले जाते हैं।
note business going on openly in haryana, people extorting many thousand of money from atm
एटीएम
कई लोग दो हजार के बदले में 1800 रुपये दे रहे हैं। किसी को रुपयों की जरूरत है और एटीएम के आगे लंबी लाइन है तो वे लोग अन्य व्यक्ति के एकाउंट में तुरंत ही मोबाइल के जरिये दो हजार रुपये ट्रांसफर कर देते हैं और बदले में 1800 रुपये खुले ले लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
note business going on openly in haryana, people extorting many thousand of money from atm
एटीएम
शनिवार रात को विभिन्न एटीएम पर कई लोग 2 से 6 तक की संख्या में कार्ड लेकर  पहुंचे। इससे लाइन में लगे अन्य लोगों में गुस्सा था। कैमरी रोड पर स्थित एसबीआई की एटीएम के गार्ड ने बताया कि शनिवार शाम एक व्यक्ति एक साथ छह एटीएम कार्ड लेकर आया और 12 हजार रुपये निकाल ले गया। ऐसे में अन्य लोगों से झगड़ा होने तक की नौबत आ गई थी।
विज्ञापन
note business going on openly in haryana, people extorting many thousand of money from atm
एटीएम
कुछ लोग एटीएम से हर रोज रुपये निकाल रहे हैं। इसलिए अधिक परेशानी हो रही है। एसबीआई की एक शाखा के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि कई व्यक्ति ऐसे हैं, जो हर रोज लाइन में लगे हुए दिखाई देते हैं। वे हर रोज एक-दो एटीएम कार्ड से पैसे निकालते हैं। इसलिए लंबी लाइन लगती है और कैश भी जल्दी  खत्म हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed