फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवजात की ऐसी मौत, पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर भी हैरान

Mon, 06 Jul 2015 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 06 Jul 2015 11:09 AM IST
विज्ञापन

नवजात की ऐसी मौत, पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर भी हैरान

newborn baby death and handiwork of chaitanya hospital doctors
नवजात की आंखें खुलने से पहले ही बंद हो गईं। सेक्टर-16 अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम तो किया, लेकिन मुख्य जवाब वो भी नहीं दे पाए।

नवजात की ऐसी मौत, पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर भी हैरान

newborn baby death and handiwork of chaitanya hospital doctors
गौरतलब है कि चंडीगढ़ के नामी चैतन्य अस्पताल में मृत बच्ची को जिंदा बताकर रुपए ऐंठने के आरोप से जुड़े मामले में पुलिस को कार्रवाई के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। बच्ची का पोस्टमार्टम करने वाली डाक्टरों की टीम बच्ची की मौत का समय नहीं बता पाए।

नवजात की ऐसी मौत, पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर भी हैरान

newborn baby death and handiwork of chaitanya hospital doctors

इस केस में बच्ची की मौत का समय अहम सबूत है। इसलिए पुलिस ने यह जानकारी मांगी थी। डॉक्टरों ने बच्ची के शव से ब्रेन, हार्ट और लंग्स के सैंपल केमिकल एग्जामिनेशन के लिए निकाले हैं। इन्हें जांच के लिए जीएमसीएच-32 भेजा जाएगा। रविवार को छुट्टी की वजह से ये सैंपल वहां नहीं भेजे जा सके। डॉक्टरों के अनुसार मौत का सही समय और कारण जानने के लिए ये सैंपल भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवजात की ऐसी मौत, पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर भी हैरान

newborn baby death and handiwork of chaitanya hospital doctors

पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया। चैतन्य हास्पिटल के कंप्यूटर की हार्ड डिस्क भी पुलिस ने कब्जे में ले ली थी और इसे जांच के लिए सीएफएसएल की लैब में भेजा जाएगा, ताकि उसके सभी रिकार्ड प्राप्त किए जा सके। बलजीत सिंह, एसएचओ, सेक्टर 34 ने बताया कि नवजात के सैंपल और कंप्यूटर की हार्ड डिस्क को जांच के लिए भेज दिया गया है। कार्रवाई के ‌लिए रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन

नवजात की ऐसी मौत, पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टर भी हैरान

newborn baby death and handiwork of chaitanya hospital doctors

पोस्टमार्टम के बाद जब शव सौंपा गया तो परिजनों ने ने नवजात को बदलने का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि  जब उन्होंने बच्चे को देखा था तो उसका रंग काला पड़ गया था, लेकिन हास्पिटल में जब उसे लाया गया तो उसका चेहरा लाल था। उन्हें बच्चे को बदलने का भी शक था। पुलिस ने उनके शक को दूर करने के लिए उसकी डीएनए सैंपलिंग करने का आश्वासन दिया। नवजात का ब्लड सैंपल ले लिया गया है। बच्चे के पिता अमित गोयल का ब्लड सैंपल सोमवार को लिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed