वक्त के कैलेंडर पर नया सूरज उग आया है..आप भी आगे जिंदगी की ओर कदम बढ़ाएं...पूरा साल याद रखिए ये 12 खास बातें...ताकि पीस ऑफ माइंड बरकरार रहे।
बीती बातें भूलें..इनसे सीखें...
नए साल का पहला दिन है। ये वो मौका है कि दृढ़ संकल्प से यह प्रण करें कि इस साल कुछ नया करना है। भुला दें बीती हुई बातें..इनसे सीख लेकर कदम आगे बढ़ाएं।
कुछ स्थायी नहीं..आगे बढ़ें...
ये सीख लें कि बीत गया साल गवाह है इस बात का कि कुछ भी स्थायी नहीं है। खुशी हासिल है तो दुख भी आ सकता है। ये भी तय है कि सुख भी आएगा। आगे बढ़ते रहें।
दृढ़ता रखें..लक्ष्य पूरा करें...
पिछले साल को गौर से देखें। क्या रह गया जो शुरुआत में सोचा था। निराश न हों..फिर से सोचें और अधूरे रह गए लक्ष्यों को इस साल हर हाल में पूरा करने की दृढ़ता पैदा करें।
चिंतन करें..समस्याओं से उभरें...
सुविधाओं को एक तरफ रख कर बार-बार आड़े आ रही समस्याओं पर चिंतन करें। इस तरफ सोचें कि इस साल इनसे कैसे उभरना है..और हर हाल में उभरना है।