फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NEET 2020: चंडीगढ़ के 32 केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे छात्र, तस्वीरों में देखें- चाक चौबंद व्यवस्था

Sun, 13 Sep 2020 01:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 13 Sep 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
NEET 2020: Students reached exam center amid tight security in chandigarh
नीट के लिए पहुंचे छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला (सभी फोटो करुण शर्मा)

देशभर में हंगामा के बीच चंडीगढ़ के विभिन्न केंद्रों पर नीट की परीक्षा शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा देने पहुंची। इस दौरान सभी ने कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया। आइए तस्वीरों में देखें...चंडीगढ़ में कैसा रहा परीक्षा का नजारा।

NEET 2020: Students reached exam center amid tight security in chandigarh
- फोटो : अमर उजाला

मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस में प्रवेश के लिए शनिवार को ही चंडीगढ़ में नीट परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो गई थीं। चंडीगढ़ में इस बार 32 केंद्र बने हैं। इनमें 15,931 विद्यार्थी बैठेंगे। एक केंद्र पर 150 से अधिक लोगों को नहीं बैठाया जाएगा। अभिभावकों को भी दूर ही रखा गया है।

NEET 2020: Students reached exam center amid tight security in chandigarh
- फोटो : अमर उजाला

नीट की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू हुई। इससे पहले छात्र अपने परीक्षा केंद्र पहुंचे। वहां पर सभी का कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक जांच की गई। सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए छात्र लंबी-लंबी कतारों में खड़े दिखे। सभी ने इस दौरान मास्क पहन रखा था। बता दें कि परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को इस बार स्लॉटवार केंद्रों पर पहुंचना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
NEET 2020: Students reached exam center amid tight security in chandigarh
- फोटो : अमर उजाला

पहला स्लॉट 11 बजे और दूसरा 11.40 बजे शुरू हुआ। यहां विद्यार्थी जाकर अपना पंजीकरण करवाया। इस बार लिखावट व डिजिटल हस्ताक्षर का भी मिलान हुआ। पहले इसकी जगह अंगूठा लगवाया जाता था लेकिन इस बार कोरोना के कारण ऐसा नहीं हुआ। बता दें कि इस बार परीक्षा कक्ष के अंदर शिक्षक नहीं घूम सकेंगे। इसके आदेश नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किए हैं।

विज्ञापन
NEET 2020: Students reached exam center amid tight security in chandigarh
- फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा विद्यार्थियों को मास्क लगाना होगा। साथ ही दस्ताने पहनकर आना होगा। यह परीक्षा ऑफलाइन होगी। विद्यार्थियों को 50 एमएल तक सैनेटाइजर भी लाना होगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, अपनी फोटो व पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। यदि किसी विद्यार्थी को शौचालय जाना है तो उसके लिए अनुमति लेनी होगी। प्रवेश केंद्र के बाहर ही विद्यार्थियों का तापमान जांचा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed