चाहे संसद हो या कोई भी शो, नवजोत सिंह सिद्धू हमेशा कुछ न कुछ ऐसा करते हैं जिससे वो सुर्खियों में आ ही जाते है। विधानसभा के पहले दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ, देखिए...
2 of 9
पंजाब विधानसभा सत्र के पहले दिन सिद्धू का अंदाज
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब की 15वीं विधानसभा का वीरवार को पहला सत्र आरंभ हुआ और पक्ष-विपक्ष के विधायकों को प्रोटेम स्पीकर ने शपथ दिलाई। हालांकि शिअद के विधायक पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल व पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल सदन से अनुपस्थित रहे। एक ओर तो सदन में विधायकों को बारी--बारी से शपथ दिलाई जा रही थी, वहीं अपनी-अपनी पार्टी के सदस्यों के साथ सदन में बैठे नेताओं के बीच बातचीत के दौर भी चलते रहे।
इस दौरान, स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर मीडिया की नजर भी बनी रही, क्योंकि सदन में भी सिद्धू अपने चिरपरिचित अंदाज में ही दिखाई दे रहे थे। सदन में ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा और नवजोत सिद्धू के बीच कुछ बातचीत चल रही थी कि सिद्धू एकाएक जोर से ठहाका लगाकर हंसे। उनका यह ठहाका बिल्कुल वैसा ही था जैसा वे ‘द कपिल शर्मा शो’ लगाया करते हैं।
सिद्धू का यह ठहाका पूरे सदन में गूंजा जबकि प्रोटेम स्पीकर उस समय एक विधायक को शपथ दिलाने में मसरूफ थे। सिद्धू ने जब देखा कि सदन में सब उनकी ही ओर देख रहे हैं तो उन्हें तुरंत आभास हुआ कि वे टीवी शो में नहीं, सदन में हैं। इससे वे कुछ झेंप से गए।
मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे सिद्धू
वीरवार को सदन की कार्यवाई के दौरान एक समय मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह किसी कार्यवश उठकर बाहर चले गए। इस बीच उनके नजदीक कुर्सियों पर बैठे नेताओं से मिलने पहुंचे नवजोत सिद्धू जगह खाली देख, सीएम की कुर्सी पर ही बैठ गए।