फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश के 8 खिलाड़ी, जो हॉकी लेजेंड मेजर ध्यानचंद की राह पर हैं और कई मुकाबलों में रच चुके हैं इतिहास

Wed, 29 Aug 2018 03:02 PM IST
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 29 Aug 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
National Sports Day, Indian Hockey Players Going on Major Dhyan Chand Way
हॉकी इंडिया
नेशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर हम आपको सुना रहे हैं देश के उन 8 होनहार खिलाड़ियों की कहानी, जो मेजर ध्यानचंद की विरासत की आगे बढ़ाते हुए इतिहास रच रहे हैं, उनके जज्बे को सलाम।
National Sports Day, Indian Hockey Players Going on Major Dhyan Chand Way
major dhyan chand - फोटो : bbc
विश्व में हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर रहे ध्यान चंद के जन्मदिवस पर हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जाता है। ध्यान चंद ने 1928, 1932 और 1936 में भारत को तीन बार ओलंपिक चैंपियन बनाया। उन्हें हॉकी में गेंद पर नियंत्रण की महारथ हासिल थी। उन्होंने अपने करियर के दौरान 400 से अधिक गोल किए। भारत सरकार ने 1956 में भारत के तीसरे उच्चतम सम्मान पद्म भूषण के साथ ध्यानचंद को सम्मानित किया। इसलिए उनका जन्मदिन 29 अगस्त भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 
National Sports Day, Indian Hockey Players Going on Major Dhyan Chand Way
ध्यानचंद - फोटो : SELF
हॉकी के इस जादूगर की याद में चंडीगढ़ स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट कर ओर से पिछले 15 से अधिक सालों से 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया जाता है। जहां पर एक फ्रेंडली मुकाबला कराया जाता है। इसके बाद हॉकी चंडीगढ़ की ओर से युवा हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाता है। एक समय संसारपुर, माहिलपुर होशियारपुर के साथ पंजाब के कई जिले हॉकी के लिए जाने जाते थे, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। हॉकी के दिग्गज अब चंडीगढ़ में बन रहे हैं। इस सिटी के जूनियर और सीनियर स्तर के खिलाड़ियों ने देश और विदेशों में कई बार जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
National Sports Day, Indian Hockey Players Going on Major Dhyan Chand Way
हॉकी इंडिया
चंडीगढ़ से उभरे सितारे
चंडीगढ़ से हॉकी में राजपाल सिंह जैसे खिलाड़ी ने भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी की। वहीं ओलंपियन धर्मवीर, ओलंपियन रूपिंदरपाल सिंह भी चंडीगढ़ की स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट सेक्टर-42 की हॉकी अकादमी के प्रोडक्ट हैं और भारतीय सीनियर टीम के मेंबर्स भी हैं। इसके साथ हरजीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, गगनदीप, हरजोत, गुरविंदर सिंह, गगनदीप सिंह, गुरजंट सिंह, मनदीप सिंह, विशाल। वहीं जूनियर लेवल पर यूथ ओलंपिक में जगह बना चुके संजय और मनिंदर शामिल हैं।
विज्ञापन
National Sports Day, Indian Hockey Players Going on Major Dhyan Chand Way
रुपिंदरपाल सिंह
रुपिंदरपाल सिंह
हॉकी के ओलंपियन है और मौजूदा समय में इंडोनेशिया में चल रहे एशियन गेम्स में भारत को पूल ए में टॉप पोजीशन पर पहुंचने में इस खिलाड़ी का महत्वपूर्ण योगदान है। मूलरूप से पंजाब के  फरीदकोट के रहने वाले है और हॉकी की एबीसीडी इन्होंने चंडीगढ़ स्थित हॉकी अकादमी से सीखी। इस समय वर्ल्ड के टॉप ड्रैग फिल्कर हैं। इनकी पुश से निकली हुई गेंद सीधे विरोधी टीम के गोल पोस्ट पर जाती हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed