देखिए मोदी ने पूरा किया स्टूडेंट्स का सपना, खिल उठे चेहरे
मोदी के हाथों से डिग्री लेने का सपना था, पूरा हो गया। देखते ही देखते स्टूडेंट्स में खुशी की लहर दौड़ गई। चेहरे खिल उठे। देखिए तस्वीरें।
देखिए मोदी ने पूरा किया स्टूडेंट्स का सपना, खिल उठे चेहरे
मौका था चंडीगढ़ पीजीआई 34वें दीक्षांत समारोह का। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे, जहां उन्होंने 9 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल देकर पुरस्कृत किया।
देखिए मोदी ने पूरा किया स्टूडेंट्स का सपना, खिल उठे चेहरे
मेजर जनरल आमिर चंद गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले डा. सुरेश कुमार ने बताया कि यह उनके लिए काफी बड़ी अचीवमेंट है। एकता मेमोरियल गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली प्रतिभा चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से गोल्ड मेडल प्राप्त करना उनके लिए एक अद्भुत अनुभव है।
देखिए मोदी ने पूरा किया स्टूडेंट्स का सपना, खिल उठे चेहरे
कटारिया मेमोरियल गोल्ड मेडल डा. अग्रवाल अनिरुद्ध किशनदत्त व खैरे निरंजन शिवाजी को मिला। डा. अशोक कुमार , डा. रमेश कुमार, डा. किरण कुमार को मेजर जनरल आमिर चंद गोल्ड मेडल दिया गया। डा. इंद्रनील बिस्वास को वीके सैनी गोल्ड मेडल दिया गया जबकि डा. बलान को प्रोफेसर सुभाष कुमारी गुप्ता मेमोरियल गोल्ड मेडल से नवाजा गया।
देखिए मोदी ने पूरा किया स्टूडेंट्स का सपना, खिल उठे चेहरे
इस मौके पर मोदी ने कहा कि डाक्टरों को बीमारी के बजाए बीमार व्यक्ति पर फोकस करना चाहिए। ऐसा करने वाले डाक्टर ही सबसे ज्यादा सफल होते हैं। यदि वे बीमार को अपना बनाएंगे तो बीमारी आसानी से दूर हो जाएगी।