मुरथल गैंगरेप की जांच करने SIT पहुंची घटनास्थल पर, तस्वीरें
पुलिस उप-महानिरीक्षक डॉ. राजश्री सिंह की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय कमेटी आज घटनास्थल पर जांच करने के लिए पहुंची। देखिए तस्वीरें।
मुरथल गैंगरेप की जांच करने SIT पहुंची घटनास्थल पर, तस्वीरें
मामले की जांच के लिए गठित की गई इस कमेटी में दो अन्य सदस्य भारती डबास और सुरेंद्र कौर हैं। सभी ने आज मुरथल में सुखदेव ढाबे के पास पहुंचकर घटनास्थल का मुआइना किया। इस मौके पर डीआईजी राजश्री ने बताया कि हाइवे पर बिखरे मिले कपड़े जांच के लिए भेज दिए गए हैं, अब देखते हैं क्या होता।
मुरथल गैंगरेप की जांच करने SIT पहुंची घटनास्थल पर, तस्वीरें
गौरतलब है कि मामले को लेकर हरियाणा सचिवालय में डीजीपी यशपाल सिंघल ने कमेटी के गठन की घोषणा की थी। साथ ही कहा कि सरकार और पुलिस अपने स्तर पर हरसंभव साधनों से घटना की सत्यता का पता लगाने में जुटी है।
मुरथल गैंगरेप की जांच करने SIT पहुंची घटनास्थल पर, तस्वीरें
डीजीपी ने मामले संबंधी किसी भी तरह की सूचना देने के लिए तीन नंबर भी जारी किए। डॉ. राजश्री सिंह का फोन नंबर 9729995000, भारती डबास का 8053882302 और सुरेंद्र कौर का 9729990760 है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति उक्त कथित घटना के बारे में कोई भी जानकारी इन नंबरों पर जांच कमेटी को दे सकता है। जानकारी देने वालों के बारे में पूरी गोपनीयता बरती जाएगी।
मुरथल गैंगरेप की जांच करने SIT पहुंची घटनास्थल पर, तस्वीरें
इसके अलावा, हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने भी सूचनाएं प्राप्त करने का निर्णय लिया है और यह सूचना टोल फ्री नंबर 1800-180-2057 और प्राधिकरण की वेबसाइट www.hslsa.nic.in पर दी जा सकती है। प्राधिकरण को यह सूचना अवकाश के दिन कार्यालय समय में भी दी जा सकती है।