फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुछ ऐसे होगी मुख्तार की वापसी : 900 किमी का सफर... आधुनिक हथियार, बुलेटप्रूफ जैकेट और 100 जवान होंगे तैनात

Tue, 06 Apr 2021 02:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari will be shifted Amid tight security from Ropar to Banda jail
मुख्तार अंसारी की फाइल फोटो।

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की घर वापसी होगी। लगभग 100 पुलिसकर्मियों की टीम अंसारी को पंजाब के रोपड़ जेल से बांदा जेल लाएगी। सभी जवान आधुनिक हथियारों और बुलेटप्रूफ जैकेट से लैस हैं। यह टीम सोमवार सुबह नौ बजे बांदा से रवाना हुई। 900 किलोमीटर की दूरी तय कर यह टीम अंसारी को मंगलवार को अपने साथ ले जाएगी। आने-जाने में यह टीम कुल 1800 किमी का सफर तय करेगी। वहीं, रोपड़ जेल में भी उसे भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सोमवार को अंसारी की मेडिकल जांच की गई। 

Mukhtar Ansari will be shifted Amid tight security from Ropar to Banda jail
रोपड़ जेल। - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बांदा से पहुंचने वाली टीम में एक सीओ, दो इंस्पेक्टर, छह दरोगा, 20 हेड कांस्टेबल, 30 कांस्टेबल, पीएसी की एक प्लाटून, पुलिस का वज्र वाहन और डॉक्टर से लैस एंबुलेंस शामिल है। सूत्रों के मुताबिक अंसारी को रोपड़ से बांदा लाए जाने का रूट तैयार कर लिया गया है, जिसे गोपनीय रखा है। स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां को निगरानी के लिए उस रूट पर लगा दिया गया है। 

Mukhtar Ansari will be shifted Amid tight security from Ropar to Banda jail
मुख्तार अंसारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रात में मुख्तार अंसारी की रवानगी नहीं की जाएगी। कानून भी इसकी इजाजत नहीं देता। कानून की रक्षा करना हर किसी का धर्म है। - सुखजिंदर रंधावा, जेल मंत्री, पंजाब 

जेल मैनुअल पंजाब से ज्यादा उत्तर प्रदेश पुलिस जानती है। हमारे यहां सिर्फ 29 हजार अपराधी हैं जबकि उत्तर प्रदेश में 1.46 लाख अपराधी जेलों में बंद है। उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश पुलिस पंजाब के जेल मैनुअल का पालन करेगी। - प्रवीण सिन्हा, एडीजीपी (जेल) पंजाब ।

अंसारी को उत्तर प्रदेश ले जाने के लिए हरियाणा के रास्ते होकर जाना पड़ेगा। यूपी सरकार यदि हरियाणा पुलिस से अंसारी को लेकर कोई सहयोग मांगती है तो हमें देने में कोई ऐतराज नहीं है।  -  अनिल विज, गृहमंत्री, हरियाणा ।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukhtar Ansari will be shifted Amid tight security from Ropar to Banda jail
मुख्तार अंसारी। - फोटो : ANI

मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश ले जाने का रूट प्लान भी तैयार हो गया है। यूपी पुलिस ने तीन रूटों के परीक्षण के बाद एक अभेद्य रूट प्लान तैयार किया है। इस प्लान में पंजाब पुलिस की भी एक टुकड़ी को शामिल किया गया है। इसमें यूपी पुलिस का एक वज्र बाहन और मुख्तार को ले जाने के लिए एंबुलेंस भी शामिल की गई है। रोपड़ जेल में बंद मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश और पंजाब पुलिस कोई भी चूक नहीं करना चाहती है। सुरक्षा की गंभीरता इस बात से भी पता चलती है कि यूपी पुलिस की टीम में किसी अनहोनी को देखते हुए पुलिस जवानों के साथ एक बटालियन पीएसी भी रोपड़ भेजी गई है। 

विज्ञापन
Mukhtar Ansari will be shifted Amid tight security from Ropar to Banda jail
मुख्तार अंसारी। - फोटो : ANI

जेल में हुई अंसारी की जांच
रोपड़ जेल प्रशासन ने सोमवार को मुख्तार अंसारी की मेडिकल जांच की। उसने मेडिकल बोर्ड के चिकित्सकों को कमर में दर्द की परेशानी बताई। हालांकि सभी जांच रिपोर्टें सामान्य आई हैं। अब जेल प्रशासन रवानगी से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों के सामने भी चिकित्सकीय परीक्षण कराएगा। इसकी आधिकारिक रिपोर्ट पंजाब पुलिस अपने उच्चाधिकारियों के साथ ही गृह विभाग को भी भेजेगी। वहीं, रात 11 बजे तक यूपी पुलिस रोपड़ नहीं पहुंची थी। यूपी पुलिस के देर रात तक पहुंचने की संभावना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed