फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाहुबली को बचा रहीं थीं ये नौ बीमारी : रोपड़ जेल में फिर कमर दर्द से परेशान अंसारी, जांच रिपोर्ट मिली सामान्य

Tue, 06 Apr 2021 02:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Ropar jail administration conducted medical examination of Mukhtar Ansari before Hand over to UP police
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रोपड़ जेल प्रशासन ने सोमवार को मुख्तार अंसारी की मेडिकल जांच की। उसने मेडिकल बोर्ड के चिकित्सकों को कमर में दर्द की परेशानी बताई। हालांकि सभी जांच रिपोर्ट सामान्य आई हैं। अब जेल प्रशासन रवानगी से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों के सामने भी चिकित्सकीय परीक्षण कराएगा। इसकी आधिकारिक रिपोर्ट पंजाब पुलिस अपने उच्चाधिकारियों के साथ ही गृह विभाग को भी भेजेगी। वहीं, रात 11 बजे तक यूपी पुलिस रोपड़ नहीं पहुंची थी। यूपी पुलिस के देर रात तक पहुंचने की संभावना है। 

Ropar jail administration conducted medical examination of Mukhtar Ansari before Hand over to UP police
मुख्तार अंसारी। - फोटो : फाइल

इन बीमारियों का हवाला देकर नौ बार यूपी पुलिस को बैरंग लौटा चुका है पंजाब
रोपड़ जेल प्रशासन के मेडिकल बोर्ड ने मुख्तार अंसारी को शुगर, अवसाद (डिप्रेशन), स्लिप डिस्क, दिल की बीमारी सहित कई गंभीर बीमारियां बताई हैं। इसका हवाला देकर अब तक पंजाब सरकार की ओर से यूपी पुलिस को नौ बार बैरंग लौटाया जा चुका है।

Ropar jail administration conducted medical examination of Mukhtar Ansari before Hand over to UP police
मुख्तार अंसारी। - फोटो : फाइल

कोविड का भी हुआ टेस्ट
जेल सूत्रों के अनुसार, अंसारी के रूटीन चेकअप से पहले सोमवार की सुबह जेल प्रशासन ने उसका कोविड-19 का भी नमूना लिया। हालांकि देर रात तक इसकी रिपोर्ट नहीं आई थी। जेल प्रशासन और मेडिकल बोर्ड के अधिकारियों ने मुख्तार के कोविड टेस्ट के बारे में कुछ भी बोलने से इनकार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ropar jail administration conducted medical examination of Mukhtar Ansari before Hand over to UP police
मुख्तार अंसारी। - फोटो : फाइल

बता दें कि मुख्तार अंसारी अब मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपा जाएगा। यूपी पुलिस सोमवार को सुबह 10 बजे रोपड़ के लिए निकली थी। लेकिन वह शाम तक रोपड़ नहीं पहुंच पाई। जेल मैन्यूल के हिसाब से शाम छह बजे के बाद किसी भी कैदी को शिफ्ट नहीं किया जा सकता है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भले ही रोपड़ पहुंच जाए लेकिन उसे सुबह का इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Ropar jail administration conducted medical examination of Mukhtar Ansari before Hand over to UP police
मुख्तार अंसारी। - फोटो : अमर उजाला।

पंजाब के एडीजीपी जेल प्रवीन सिन्हा ने बताया कि हमारे यहां 25 हजार कैदी जेलों में है। यूपी की जेलों में करीब एक लाख तीस हजार कैदी हैं, ऐसे में वहां की पुलिस जेल मैन्यूल बेहतर जानती है। वहां की पुलिस हम पर उसे रात को सौंपने का दबाव नहीं डालेगी। न ही रात को अंसारी को सौंपा जाएगा। उधर, पंजाब के जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि रात में मुख्तार अंसारी की रवानगी नहीं की जाएगी। कानून भी इसकी इजाजत नहीं देता। कानून की रक्षा करना हर किसी का धर्म है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed