फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवाओं को आतंकियों से बचाने के लिए केंद्र सरकार करेगी ये काम, देखिए

Mon, 24 Jul 2017 01:27 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 24 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
modi govt special planning to save indian youngers from terrorists
आतंकवाद
देश के युवाओं को आतंकियों के चंगुल से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने एक खास योजना तैयार की है, जिससे एक तीर से दो निशाने लगेंगे।
modi govt special planning to save indian youngers from terrorists
आतंकवादी
एक तो युवा आतंकियों से बचेंगे, दूसरा खेलों की तरफ उनका रुझान बढ़ेगा। जम्मू कश्मीर और नक्सल प्रभावित इलाकों में आतंकी संगठनों की जद से युवाओं को बचाकर उन्हें खेलों की ओर प्रोत्साहित करने के लिए केंद्रीय खेल मंत्रालय ने एक खास योजना बनाई है। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने जम्मू एवं कश्मीर को इसके तहत स्पेशल स्पोर्ट्स पैकेज के अंतर्गत शामिल किया है, जिस पर काम शुरू कर दिया गया है। 
modi govt special planning to save indian youngers from terrorists
आतंकवादी
खेल मंत्रालय ने अपने सालाना  बजट (2017-18) 1943 करोड़ रुपये में से करीब 200 करोड़ जेएंडके को जारी करने की योजना बनाई है। केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में आतंक के खिलाफ सरकार की खेल प्रोमोशन पॉलिसी का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि घाटी में आज किशोर व युवा आतंकी संगठनों के टारगेट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
modi govt special planning to save indian youngers from terrorists
आतंकवादी - फोटो : google
ये संगठन युवकों को गुमराह कर आतंक की राह पर चलने को विवश कर रहे हैं। लेकिन सरकार ने महसूस किया है कि घाटी के किशोरों और युवाओं में जबरदस्त खेल प्रतिभा है, इसलिए सरकार मजबूत खेल पॉलिसी के जरिए युवाओं व किशारों को खेलों की ओर प्रोत्साहित करेगी, ताकि वे अपने भविष्य को खेलों की मदद से संवार सके, न कि आतंक की राह पर जाएं।
विज्ञापन
modi govt special planning to save indian youngers from terrorists
आतंकवादी - फोटो : Demo Photo
घाटी में ये दी जाएंगी खेल सुविधाएं
जम्मू कश्मीर के स्पोर्ट्स पैकेज में 97.49 करोड़ से घाटी के छह बड़े स्टेडियम और एक फुटबाल ग्राउंड को आधुनिक खेल सुविधाओं से लैस किया जाएगा। 6 करोड़ से पहलगाम और मानेसर लेक में भी वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी का इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जाएगा। 88 करोड़ से 22 इंडोर स्पोर्ट्स हॉल बनाए जाने हैं। इसके अतिरिक्त खेल उपकरणों पर भी5.37 करोड़ से अधिक खर्च किए जाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed