तस्वीरों में देखिए, युवतियों पर कैसे चढ़ा दाखिले का खुमार?
आजकल युवतियों पर कॉलेज में दाखिले का खुमार छाया हुआ है। आवेदन करने के लिए कभी इस कॉलेज तो कभी उस कॉलेज में भागदौड़ चल रही है उनकी। देखिए तस्वीरें।
तस्वीरों में देखिए, युवतियों पर कैसे चढ़ा दाखिले का खुमार?
शहर के 6 सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। आज आवेदन का आखिरी दिन था। बुधवार तक सभी कॉलेजों में 4000 सीटों के लिए 20 हजार दो सौ पांच ऑनलाइन आवेदन जमा हो चुके थे। 29 जून तक स्टूडेंट्स हार्ड कॉपी जमा करा सकते हैं।
तस्वीरों में देखिए, युवतियों पर कैसे चढ़ा दाखिले का खुमार?
बुधवार को ऑनलाइन आवेदन करने वालों में होड़ सी मची थी। स्टूडेंट्स कॉलेज की कंप्यूटर लैब में ऑनलाइन फार्म भरने के लिए लाइनों में लगे अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आए। कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीबीए और बीसीए जैसे कोर्स के लिए अलग-अलग काउंसलिंग होगी।
तस्वीरों में देखिए, युवतियों पर कैसे चढ़ा दाखिले का खुमार?
गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-11 में आईटी असिस्टेंट प्राफेसर चेतन गुप्ता ने बताया कि कई स्टूडेंट्स ने साइबर कैफे में गलत तरीके से फार्म भर रखे थे। कॉलेज में खुले हेल्प डेस्क ने ऑनलाइन फार्म को ठीक करवाया। वहीं जीसीजी 11 में हेल्प डेस्क पर हर मिनट बाद आॉन लाइन आवेदन केलिए स्टूडेंट्स की कॉल को अटेंड किया जा रहा था और उन्हें सटीक जानकारियां दी जा जा रही थीं।
तस्वीरों में देखिए, युवतियों पर कैसे चढ़ा दाखिले का खुमार?
शहर के सरकारी कॉलेजों में पहली बार बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल के लिए केंद्रीयकृत काउंसिलिंग होगी। बीएससी नॉन मेडिकल की 410 और मेडिकल की 320 सीटों केलिए कड़ा कंपीटीशन चल रहा है। जीसीजी 11 में नॉन मेडिकल के लिए अभी तक 2439 और जीसीजी 42 में मेडिकल के लिए 1384 आवेदन आ चुके हैं।