Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Blackout in Punjab and Chandigarh today Red Air siren at 8 PM civil defense mock drill Home Ministry

पंजाब में बजे खतरे के सायरन: एयर रेड मॉक ड्रिल में कुछ जगह ब्लैकआउट, बाकी शहरों में जलती रहीं लाइटें

Fri, 27 Nov 2026 09:28 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 27 Nov 2026 09:28 AM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों पर सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल की जा रही है। इस दौरान सायरन बजाकर हवाई हमले की चेतावनी दी गई। ड्रिल की शुरुआत दो मिनट तक ऊंची और धीमी आवाज वाले सायरन से हुई।

विज्ञापन
Blackout in Punjab and Chandigarh today Red Air siren at 8 PM civil defense mock drill Home Ministry
पटियाला में माॅक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के शहरों में शुक्रवार रात आठ बजे खतरे के सायरन गूंजे। दो मिनट तक एयर रेड सायरन बजाकर लोगों को अलर्ट किया गया। इसके बाद निर्धारित स्थानों पर ब्लैकआउट हुआ, जबकि शहरों के बाकी हिस्सों में लाइटें जलती रहीं। कहीं घरों और प्रतिष्ठानों की बत्तियां बंद कराई गईं तो कहीं बाजार और सड़कें रोशनी से जगमगाती रहीं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद आयोजित इस मॉक ड्रिल में आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को परखा गया।

विज्ञापन


जालंधर और पटियाला में जिला प्रशासनिक परिसरों में 10 मिनट तक पूर्ण ब्लैकआउट किया गया। वहीं, लुधियाना के पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) परिसर में सायरन बजते ही राहत एवं बचाव दल सक्रिय हो गए। अमृतसर में लोगों ने कहा कि सीमावर्ती शहर होने के कारण वे पहले भी ऐसी परिस्थितियों का सामना कर चुके हैं और उन्हें भारतीय सेना पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
Trending Videos

जालंधर में इमारत से लोगों को सुरक्षित निकाला
डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया के नेतृत्व में जालंधर के जिला प्रशासनिक परिसर में अभ्यास हुआ। रात आठ बजे सायरन बजने के बाद 10 मिनट का ब्लैकआउट किया गया। इस दौरान आग लगने और लोगों के हताहत होने की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, जबकि सिविल डिफेंस, फायर सर्विस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकाला। स्टेप-डाउन सीढ़ी तकनीक से उन्हें सुरक्षित नीचे उतारा गया। प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। एसडीएम उपिंदरजीत कौर बराड़ ने अभ्यास की निगरानी की।

लुधियाना में एनडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
पीएयू परिसर में पारकर हाउस की इमारत में सांकेतिक हमले की स्थिति बनाई गई। एनडीआरएफ के जवानों ने स्ट्रेचर से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक उपचार दिया और फायर ब्रिगेड ने सांकेतिक आग बुझाई। पुलिस, नगर निगम, पंजाब होमगार्ड, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमों ने भी बचाव, यातायात और भीड़ नियंत्रण का अभ्यास किया। एसडीएम पश्चिम ऋषभ बंसल की देखरेख में अभियान चला। अंत में ऑल क्लियर सायरन के साथ ड्रिल पूरी हुई।

अमृतसर के लोगों ने जताया सेना पर भरोसा
मंदीप कुमार ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में रहने के कारण उन्हें सुरक्षा संबंधी परिस्थितियों का अनुभव है। ब्लैकआउट का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को आपात स्थिति के लिए तैयार करना है। राजेश कुमार ने कहा कि भारतीय सेना ने हर मुश्किल परिस्थिति में देश की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। लोगों को प्रशासन की हिदायतों का पालन करना चाहिए और अफवाहों से दूर रहना चाहिए।

मॉक ड्रिल में इन गतिविधियों का अभ्यास
रात आठ बजे दो मिनट तक एयर रेड सायरन।
निर्धारित परिसरों में 10 मिनट का ब्लैकआउट।
इमारतों में फंसे लोगों का रेस्क्यू।
आग बुझाने और घायलों को प्राथमिक उपचार देने का अभ्यास।
एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाना।
भीड़ और यातायात नियंत्रण।
ऑल क्लियर सायरन से अभ्यास समाप्त करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed