{"_id":"6b089dc39a2cfde6c5072c43","slug":"congress-and-aap-should-account-for-themselves-before-questioning-the-bjp-akali-alliance-devshali-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1183883-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-अकाली गठबंधन पर सवाल उठाने से पहले अपना हिसाब दें कांग्रेस-आप : देवशाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-अकाली गठबंधन पर सवाल उठाने से पहले अपना हिसाब दें कांग्रेस-आप : देवशाली
विज्ञापन
पूर्व पार्षद ने दोनों दलों को बताया ‘चोर-चोर मौसेरे भाई’, 2024 के लोकसभा चुनाव में किए वादे पूरे न करने का लगाया आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा-अकाली गठबंधन पर विपक्ष के सवालों के बीच भाजपा नेता शक्ति प्रकाश देवशाली ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर पलटवार किया है। पूर्व पार्षद एवं भाजपा प्रकोष्ठ समन्वयक देवशाली ने दोनों दलों को ‘चोर-चोर मौसेरे भाई’ बताते हुए कहा कि गठबंधन पर सवाल उठाने से पहले उन्हें अपने राजनीतिक रिकॉर्ड और वादों का हिसाब देना चाहिए।
देवशाली ने आरोप लगाया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आप ने मिलकर चंडीगढ़ की जनता से 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 20 हजार लीटर मुफ्त पानी और महिलाओं को हर महीने 8500 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन ये वादे अब तक पूरे नहीं हुए। उन्होंने सांसद मनीष तिवारी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जनता उनसे चुनावी वादों का जवाब मांग रही है।