फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की एक बड़ी ख्वाहिश, जिसे पूरा करेगी सरकार

Fri, 24 Nov 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 24 Nov 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
miss world manushi chhillar wish
Manushi Chhillar
मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली बेटी मानुषी छिल्लर के मन की एक ख्वाहिश है, जिसे सरकार जरूर पूरा करेगी।
miss world manushi chhillar wish
manushi chhillar
दरअसल हरियाणा सरकार मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को अपनी तरफ से कोई पद या काम ऑफर नहीं करेंगी। सरकार ने कोई भी पद या कार्य चुनने का फैसला मानुषी पर ही छोड़ दिया है। मानुषी को सम्मानित करने के बाद सरकार उसकी इच्छा जानेगी। जिस भी क्षेत्र में वह काम करने की इच्छुक होंगी, सरकार उसी का जिम्मा सौंप देगी।
miss world manushi chhillar wish
manushi chhillar - फोटो : facebook
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंत्रिमंडल बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मानुषी प्रदेश के साथ ही देश का गौरव है। उससे ही जानेंगे कि वह क्या चाहती हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के दौरान मां पर पूछे सवाल के जवाब से वह आत्म विभोर हैं। मां जीवन जीने के लिए आगे बढ़ाती है। मां आगे बढ़ने का आशीर्वाद देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
miss world manushi chhillar wish
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
मुख्यमंत्री खट्टर ने उत्तर भारतीय परंपरा में मां से बड़ा कोई नहीं। मां को सम्मान देने के लिए मानुषी को मेरा सलाम। सीएम मनोहर लाल इस मौके पर पूर्व सीएम हुड्डा पर निशाना साधने से भी नहीं चूके। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने पर हुड्डा ने मानुषी को प्लॉट और पैसा देने की बात कही थी। इस पर मनोहर ने तीखा हमला बोला।
विज्ञापन
miss world manushi chhillar wish
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
सीएम खट्टर ने कहा कि हुड्डा को प्लॉट और पैसे से ऊपर कुछ नहीं दिखता। उनकी प्रवृत्ति ही ऐसी रही है। हुड्डा की जिंदगी प्लॉटों के लेनदेन से ही चलती रही, इसलिए वह उससे बाहर निकल कर सोच ही नहीं सकते। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed