फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का एक राज आया सामने, मिलने वाले हैं कई सरप्राइज

Thu, 23 Nov 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Thu, 23 Nov 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
miss world manushi chhillar secrets
manushi chhillar
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के बारे में कई ऐसी जानकारियां सामने आई हैं, जानकर उस पर गर्व करेंगे आप। वहीं मानुषी को भारत लौटने पर कई सरप्राइज मिलने वाले हैं।
miss world manushi chhillar secrets
Manushi Chhillar
मानुषी की नानी सावित्री सहरावत ने बताया कि उसने जाने माने डांसर राजा और राधा रेड्डी से कुचिपुड़ी डांस की ट्रेनिंग ली हुई है। छिल्लर ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से भी ट्रेनिंग ली है। मानुषी को बैले डांस बहुत पसंद है। उन्हें खाली वक्त में स्वीमिंग करना पसंद है। मानुषी मार्शल आर्ट में हुई सब जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में बेस्ट एक्शन अवार्ड भी जीत चुकी हैं।
miss world manushi chhillar secrets
manushi chhillar - फोटो : facebook
मानुषी के मामा संदीप सहरावत ने बताया कि उनकी मानुषी काफी मल्टी टैलेंटेड है। मानुषी की इंग्लिश काफी अच्छी है, 12वीं क्लास में वह इंग्लिश में ऑल इंडिया सीबीएसई टॉपर थीं। इसके अलावा पेट्स और स्टडी से भी बहुत प्यार है। फैशन, एक्टिंग, पेंटिंग, स्वीमिंग का शौक मानुषी रखती है। वह इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में कविताएं भी लिखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
miss world manushi chhillar secrets
manushi chhillar - फोटो : facebook
मानुषी की नानी ने बताया कि मानुषी लंदन के लिए रवाना हो चुकी है। एक सप्ताह वहां रहेगी और फिर इंडिया आएगी। हम सभी उसका घर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब वह आएगी तो उसका जोरदार स्वागत किया जाएगा। उसके सभी भाई-बहन एक सरप्राइज पार्टी की तैयारी कर रहे हैं। बहादुरगढ़ स्थित उसके पैतृक गांव में भी उसका इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन
miss world manushi chhillar secrets
manushi chhillar - फोटो : facebook
दूसरी ओर, मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने पर मनोहर सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहती है। वहीं उनका विशेष स्वागत करने की तैयारी भी चल रही है। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी शिरकत करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed