{"_id":"5a2f7b314f1c1bd9798c21b9","slug":"mini-bruce-lee-in-india-harpreet-singh-or-vickey-deol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड: मिलिए मिनी ब्रूस ली से, एक मिनट में अंगूठे पर किए 69 पुशअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकॉर्ड: मिलिए मिनी ब्रूस ली से, एक मिनट में अंगूठे पर किए 69 पुशअप
Wed, 13 Dec 2017 09:37 AM IST
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
Updated Wed, 13 Dec 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की देओल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन्हे मिनी ब्रूस ली कहा जाता है, कारण भी है। ये 1 मिनट में 69 पुशअप मारते हैं वो भी अंगूठे पर। यकीं नहीं होता तो देखिए...
2 of 6
हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की देओल
मामला पंजाब के कपूरथला का है, जहां सुल्तानपुर लोधी के हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की देओल ने ‘अंगूठों’ पर पुशअप कर नया रिकॉर्ड बनाया है। ब्लैक बेल्ट होल्डर विक्की ने पहले एक मिनट में 59 थम्स पुशअप का रिकार्ड बनाया था।
3 of 6
हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की देओल
इस बार उन्होंने स्पोर्ट्स कालेज जालंधर में एक मिनट में 69 पुशअप कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसका वीडियो वर्ल्ड रिकार्ड के लिए भेजा गया है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में इसे दर्ज कर लिया गया है। 29 नवंबर को गोल्डन बुक की ओर से जारी सर्टिफिकेट विक्की देओल को मिलने से उनके परिवार में खुशी का आलम है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड की तरफ से हरप्रीत सिंह को सर्टिफिकेट मेडल देकर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की देओल
वहीं इंडिया, वियतनाम, नेपाल, एशिया, बांग्लादेश बुक ऑफ रिकार्ड और इंडोनेशिया प्रोफेशनल एसोसिएशन पर आधारित वर्ल्ड किंग बुक ने विक्की को इंडियन रिकॉर्ड होल्डर वर्ल्ड स्टेज के सर्टिफिकेट से भी नवाजा है। इससे पहले गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इंदौर के विशाल चौहान का नाम दर्ज था। विशाल ने एक मिनट में 54 पुशअप का रिकॉर्ड बनाया था। देयोल के मामा ने बताया कि एक समय विक्की को जरूरी काम से कुछ दिन दिल्ली जाना पड़ा। ऐसे में उसने ट्रेन में सफर के दौरान रेलगाड़ी में ही पुशअप करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
5 of 6
हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की देओल
वह रोज कई घंटे तक प्रेक्टिस करते हैं। हरप्रीत ने बताया कि वह कबड्डी के साथ-साथ खो-खो में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। 41 वर्षीय 5.7 इंच लंबे 62 किलोग्राम वजन वाले हरप्रीत ने रिकॉर्ड अपने नाम किया है। हरप्रीत की मां जसबीर कौर का कहना है कि सुल्तानपुर लोधी जहां स्पोर्ट को प्रफुल्लित करने का कोई भी साधन मौजूद नहीं है। उनके बेटे का इस मुकाम को हासिल करना गर्व की बात है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।