फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   11 inspectors in the Chandigarh Police have been promoted to the rank of DSP

चंडीगढ़ पुलिस में 11 इंस्पेक्टर पदोन्नत: तत्काल प्रभाव से मिला प्रमोशन, डीजीपी ने जारी किए आदेश

Thu, 15 Oct 2026 11:03 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 15 Oct 2026 11:03 PM IST
सार

पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में रवदीप सिंह,चंद्रमुखी , दलजीत सिंह, आशा देवी ,जसकिरनदीप कौर , सूर्या प्रकाश , प्रेम सिंह , हरनेक सिंह , कुलविंदर कौर , गुरविंदर सिंह और किरांता शामिल हैं।

विज्ञापन
11 inspectors in the Chandigarh Police have been promoted to the rank of DSP
प्रमोशन - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

चंडीगढ़ पुलिस में पदोन्नति की छड़ी लग गई है। विभाग में तैनात 11 इंस्पेक्टरों को डीएसपी प्रमोट करने के बाद मुख्यालय की ओर से देर शाम 11 ऑन रैंक पे (ओ.आर.पी/ लोकल रैंक ) इंस्पेक्टर को पक्के इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक डॉ. सागर प्रीत हुड्डा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन


पदोन्नति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पदोन्नत अधिकारियों को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ कर्मचारी (संशोधित वेतन) नियम, 2023 के तहत पे लेवल-7 का वेतनमान मिलेगा। आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को 21 जुलाई 2026 को जारी आदेश के तहत लिस्ट ‘एफ’ में शामिल किया गया था। इसके बाद उन्हें इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) के पद पर पदोन्नत करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


इन 11 अधिकारियों को मिली पदोन्नति
पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में रवदीप सिंह,चंद्रमुखी , दलजीत सिंह, आशा देवी ,जसकिरनदीप कौर , सूर्या प्रकाश , प्रेम सिंह , हरनेक सिंह , कुलविंदर कौर , गुरविंदर सिंह और किरांता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दो अधिकारियों को नियमित रिक्त पदों पर किया समायोजित
आदेश में इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार और इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह का भी उल्लेख किया गया है। दोनों को एग्जीक्यूटिव कैडर में इंस्पेक्टर के दो नियमित रिक्त पदों के विरुद्ध समायोजित किया गया है। इससे पहले उनकी पदोन्नति विजिलेंस सेल के स्वीकृत पदों के विरुद्ध हुई थी।

विजिलेंस सेल में तैनाती से जुड़ी शर्त
आदेश के अनुसार, गुरविंदर सिंह और किरांता को विजिलेंस सेल के एक्स-कैडर रिक्त पदों के विरुद्ध पदोन्नत किया गया है। यदि विजिलेंस सेल में तैनात कोई इंस्पेक्टर वापस लौटता है या उसे वहां से मूल कैडर में भेजा जाता है, तो इन दोनों अधिकारियों को बिना नोटिस दिए उनके मूल पद इंस्पेक्टर/ लोकल रैंक पर वापस किया जा सकता है।

वर्तमान तैनाती स्थल पर ही रहेंगे अधिकारी
पदोन्नति के बाद सभी संबंधित अधिकारी अपने वर्तमान तैनाती स्थल पर ही कार्यरत रहेंगे। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नति चंडीगढ़ प्रशासन या भारत सरकार की ओर से पदोन्नति में आरक्षण संबंधी किसी न्यायालयी आदेश अथवा नीतिगत निर्णय के अधीन रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed