फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Slaps exchanged at Dandia evening students clothes torn

Chandigarh News: डांडिया इवनिंग में चले थप्पड़, फटे छात्र के कपड़े

Fri, 16 Oct 2026 01:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Slaps exchanged at Dandia evening students clothes torn
डांडिया इवनिंग में चले थप्पड़, फटे छात्र के कपड़े
विज्ञापन

सेक्टर-32 के एसडी कॉलेज में हुई घटना, चेन छीनने की भी चर्चा; पुलिस को अब तक शिकायत नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सेक्टर-32 के एसडी कॉलेज में वीरवार को आयोजित डांडिया इवनिंग के दौरान छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर थप्पड़ चले। इस दौरान एक छात्र के कपड़े तक फट गए। उसे फटे कपड़ों में ही कार्यक्रम स्थल से भागना पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मारपीट किस बात को लेकर हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। कार्यक्रम के दौरान चेन छीनने की घटना की भी चर्चा सामने आई है। इसके बाद मौके पर मौजूद कई विद्यार्थी घबराकर एक तरफ भागते नजर आए। हालांकि, चेन छीनने की घटना और मारपीट के बीच कोई संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

घटना का वीडियो सामने आने के बाद कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच मारपीट को लेकर चर्चा शुरू हो गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे। उन्होंने चौगाड़ा तारा और हरियाणवी गीतों पर डांस किया। इसी दौरान छात्रों के बीच हुए विवाद ने कार्यक्रम के माहौल को प्रभावित किया। मामले में अभी तक संबंधित थाने में कोई शिकायत नहीं पहुंची है। पुलिस की ओर से भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में मारपीट के कारणों और चेन छीनने की चर्चा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed