फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mercury drops due to rain; alert issued again today

Chandigarh News: बारिश से गिरा पारा, आज फिर अलर्ट

Fri, 16 Oct 2026 01:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Mercury drops due to rain; alert issued again today
बारिश से गिरा पारा, आज फिर अलर्ट
विज्ञापन

अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री कम, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चंडीगढ़। देर रात हुई बारिश के बाद मौसम बदल गया। वीरवार सुबह तेज हवाओं से ठंड का अहसास हुआ जबकि दिन में धूप खिली रही। शहर में सुबह 8:30 बजे तक 1.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। सुबह तेज हवाओं के कारण दोपहिया वाहन चालकों को हल्की जैकेट पहनकर निकलते देखा गया।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को गरज-चमक, बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है। शनिवार को भी कहीं-कहीं बिजली चमक सकती है। इसके बाद 18 से 21 अक्तूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 20 अक्तूबर तक न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक गिर सकता है।दिन में बारिश नहीं हुई और धूप खिली रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले पांच दिनों में तापमान धीरे-धीरे नीचे आ सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed