फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chief Secretary takes a strict stance on delays in compassionate appointments; directs that pending cases be resolved promptly.

Chandigarh News: अनुकंपा नियुक्तियों में देरी पर मुख्य सचिव सख्त, जल्द निपटाएं लंबित मामले

Fri, 16 Oct 2026 01:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Chief Secretary takes a strict stance on delays in compassionate appointments; directs that pending cases be resolved promptly.
अनुकंपा नियुक्तियों में देरी पर मुख्य सचिव सख्त, जल्द निपटाएं लंबित मामले
विज्ञापन

प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक में की समीक्षा, नियमों के तहत कार्रवाई तेज करने के निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन में अनुकंपा नियुक्तियों के लंबित मामलों को लेकर मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को ऐसे मामलों का लागू नियमों और निर्देशों के अनुसार जल्द निपटारा करने को कहा है। प्रशासनिक सचिवों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि पात्र आवेदकों के मामलों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। हालांकि, बैठक में लंबित मामलों की संख्या और उनके निपटारे की समयसीमा का ब्योरा सामने नहीं आया।
मुख्य सचिव ने बैठक में विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा करते हुए अनुकंपा नियुक्तियों के साथ केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं, श्रमिक कल्याण, सहकारी समितियों और शहर में सिटी गैस वितरण व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने सभी विभागों को तय समय में कार्रवाई पूरी करने और प्रगति की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने पात्र लाभार्थियों को शत-प्रतिशत योजनाओं के दायरे में लाने पर जोर दिया। उन्होंने लंबित मामलों का समय पर निपटारा कर यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। मुख्य सचिव ने श्रम कल्याण बोर्ड की बैठक जल्द बुलाने और श्रमिकों के बीच कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए शिविर लगाने को कहा। सेवा सहकारी समितियों के गठन की प्रक्रिया भी नियमों के अनुसार आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। बोर्डों और निगमों को निदेशक मंडल की बैठकें और वार्षिक आम बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी गैस वितरण और सतर्कता सप्ताह की समीक्षा
मुख्य सचिव ने नगर निगम को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के नियंत्रण आदेश और निर्धारित दरों का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए। बैठक में 26 अक्तूबर 2026 से शुरू होने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह की तैयारियों की भी समीक्षा हुई। विभागों को सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया। बैठक में गृह सचिव मनदीप सिंह बराड़, वित्त सचिव दिप्रवा लाकड़ा, शिक्षा सचिव प्रेरणा पुरी, मुख्य वन संरक्षक सौरभ कुमार, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, कार्मिक सचिव स्वप्निल नाइक और उपायुक्त निशांत कुमार यादव सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed