फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोगों को मैसेज, 500 के पुराने नोट दो और खरीददारी करो, ऑफर 20 तक

Fri, 11 Nov 2016 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 11 Nov 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
Message people, 500 of two old notes and do shopping, offers till 20
सोना और पैसे

मोदी सरकार भले ही 500 और 1000 के पुराने नोट 11 नवंबर के बाद रद्दी होने की बात कह रही है, लेकिन यहां के व्यापारियों ने बड़ी ऑफर दे दी है। बाजार में मंदी को रोकने के लिए दुकानदारों ने ग्राहकों को खुले ऑफर की सौगात दी है। लोगों को एसएमएस के जरिये बताया जा रहा है कि वे सिर्फ खरीदारी करें। यहां 20 नवंबर तक 500 और 1000 रुपये के नोट बेझिझक लिए जाएंगे।  

Trending Videos
Message people, 500 of two old notes and do shopping, offers till 20
gold coin

करीब 45 हजार रुपये प्रति तोला बिका सोना- ब्लैक मनी के खिलाफ  पीएम मोदी की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के चलते सराफा बाजार में सोने का दाम प्रति तोला 29,200 से बढ़कर 34,200 रुपये हो गया। हालांकि सराफा बाजार में देर शाम खबर फैली कि ब्लैक मार्केट में सोना करीब 45 हजार रुपये प्रति तोला बिक रहा है। जबकि सराफा व्यापारियों का कहना है कि बड़े नोट बंद होने की सूचना मिलते ही कालाधन रखने वालों में हड़कंप है। वे ‘ब्लैक मनी’ को ‘व्हाइट’ करने की जुगत में हैं। यही वजह है कि ब्लैक मार्केट में सोना प्रति तोला 45 हजार रुपये से भी अधिक में बिक रहा है।

Message people, 500 of two old notes and do shopping, offers till 20
साोना - फोटो : अमर उजाला

सराफा बाजार में बुधवार को सोना प्रति तोला चार हजार रुपये तक महंगा हो गया। इसके बावजूद बाजार में रौनक रही। शादियों का भी सीजन 11 नवंबर से शुरू हो रहा है तो लोग सोने के गहने खरीदने के लिए ज्वैलर्स के यहां पहुंच गए। बड़े नोट बंद होने से सराफा व्यापारियों ने इसे लेने से मना कर दिया। इसके चलते लोगों ने चेक, डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिये सोना खरीदा। हालांकि, सराफा बाजार में कुछ लोग सोने का बिस्कुट और गहने खरीदने के लिए पांच से 10 लाख रुपये लेकर पहुंचे थे, लेकिन सराफा व्यापारियों ने बड़े नोट लेने से साफ मना कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Message people, 500 of two old notes and do shopping, offers till 20

नोट बंद होने से सोना महंगा, नहीं आया- पांच सौ और हजार के नोट बंद होने से सोना करीब चार हजार रुपये महंगा हो गया है। बाजार में अभी नया सोना नहीं आया है। बैंक बंद हैं तो नया सोना भी नहीं खरीद सकते इसलिए पुराने से काम चला रहे हैं। ग्राहक बड़े नोट लेकर आ रहे हैं, लेकिन उन्हें मना कर दिया गया है। केवल चेक, डेबिट व क्रेडिट कार्ड से ही पेमेंट ली जा रही है। - हेमंत बख्शी, उपाध्यक्ष, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल

विज्ञापन
Message people, 500 of two old notes and do shopping, offers till 20
सोने के स‌िक्के
ग्राहक पहुंचे, पर मंदा रहा व्यापार- सोना भले ही महंगा हो गया, लेकिन इसे खरीदने के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं। बड़े नोट बंद होने से उसे नहीं ले रहे हैं। इसलिए कुछ ग्राहक बुकिंग करा रहे हैं। व्यापार तो काफी मंदा हो गया है। 500-1000 रुपये के नोट बंद होने से पुरानी पेमेंट अटक गई है। - सुनील सहगल, सराफा व्यापारी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed