अगले वीकेंड अगर आप ने ट्रेन से कहीं जाने का प्लान बना रखा है तो गाड़ियों का शेड्यूल देखकर ही घर से निकले। हो सकता है आपकी ट्रेन रद्द हो या फिर अंबाला जंक्शन से आपको ट्रेन पकड़नी पड़े। दरअसल रेलवे की तरफ से शनिवार और रविवार को दराजपुर-मुस्तफाबाद के बीच मेंटीनेंस के काम के चलते 30 नवंबर को सुबह 8:50 बजे से शाम 5:40 बजे तक मेगा ब्लॉक का शेड्यूल बनाया गया है। ट्रैक पर मेंटीनेंस का काम होने के चलते दो दर्जन ट्रेन पूर्ण व आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। जबकि कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में रोका जाएगा।
अगले सप्ताह घर से शेड्यूल चेक कर ही निकलें, कहीं आपकी भी ट्रेन तो नहीं है रद्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी संख्या 64502 अंबाला कैंट-सहारनपुर पैसेंजर 30 नवंबर को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 54541 मेरठ सिटी-अंबाला कैंट पैसेंजर व सहारनपुर-अंबाला कैंट के बीच 30 नवंबर को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 54540 अंबाला कैंट-निजामुद्दीन 30 नवंबर को अंबाला कैंट-सहारनपुर के बीच बंद रहेगी। अंबाला कैंट-दिल्ली के बीच ट्रेन संख्या 54304 कालका-दिल्ली पैसेंजर यात्रा 30 नवंबर को, ट्रेन नंबर 54539 निजामुद्दीन-अंबाला कैंट पैसेंजर 30 नवंबर को सहारनपुर-अंबाला कैंट के बीच ही चलेगी। ट्रेन संख्या 64513 सहारनपुर-अंबाला कैंट के बीच 30 नवंबर को सहारनपुर-नंगल डैम पैसेंजर, गाड़ी संख्या 14712 श्री गंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस अम्बाला कैंट-हरिद्वार के बीच 30 नवंबर को चलेगी।
ट्रेन संख्या 14711 हरिद्वार-श्री गंगानगर एक्सप्रेस हरिद्वार-अंबाला कैंट के बीच 30 ही चलेगी। ट्रेन संख्या 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस सहारनपुर-चंडीगढ़ के बीच 29 नवंबर को चलेगी। ट्रेन नंबर 15012 चंडीगढ़-लखनऊ जर्नी कॉमनिंग 30 नवंबर को चंडीगढ़-सहारनपुर के बीच। ट्रेन संख्या 12053 हरिद्वार-अंबाला कैंट के बीच हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस 30 नवंबर को चलेगी।
ट्रेन संख्या 12054 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस 30 दिसंबर को अंबाला कैंट-हरिद्वार के बीच चलेगी। ट्रेन नंबर 1947 बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस अंबाला कैंट-हरिद्वार के बीच 29 नवंबर चलेगी। हरिद्वार-अंबाला कैंट के बीच 30 नवंबर को हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस यात्रा की ट्रेन संख्या 14718 चलेगी।
इन ट्रेनों के रूट बदले
गाड़ी संख्या 14617 बनमनखी-अमृतसर एक्सप्रेस यात्रा की कमांडिंग 29 नवंबर को मुरादाबाद-गाजियाबाद-दिल्ली-पानीपत-अंबाला कैंट के रास्ते, ट्रेन संख्या 14618 अमृतसर-बनमनखी एक्सप्रेस जर्नी कमांडिंग 30 नवंबर को अंबाला कैंट-पानीपत-दिल्ली-गाजियाबाद-मुरादाबाद के रास्ते, ट्रेन संख्या 12326 नंगलडैम-कोलकाता एक्सप्रेस यात्रा कमांडिंग 30 नवंबर को अंबाला कैंट-पानीपत-दिल्ली-गाजियाबाद-मुरादाबाद के रास्ते जायेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14616 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस का सफर 30 नवंबर को अंबाला कैंट-पानीपत-दिल्ली-गाजियाबाद-मुरादाबाद के रास्ते चलेगी।