फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली की राजनीति से दूर, जान देने वाले पूर्व सैनिक की पत्नी ने रखी ये मांग

Thu, 03 Nov 2016 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Thu, 03 Nov 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
meet the family of Ex-Subedar Ram Kishan, who commit suicide
पूर्व फौजी रामकिशन के सुसाइड पर सियासत चरम पर है, लेकिन इस सियासत से दूर उस सैनिक की पत्नी की मांग सुनिए।

जान देने वाले पूर्व सैनिक की पत्नी की मांग, मिले शहीद का दर्जा

meet the family of Ex-Subedar Ram Kishan, who commit suicide
पूर्व सैनिक रामकिशन की पत्नी और बेटे ने रखी मांग
फौज की करीब 35 साल की नौकरी के दौरान 1971 में पाकिस्तान युद्ध लड़ा। रिटायरमेंट के बाद लोगों के हक-हकूक की लड़ाई के लिए सरपंच बने और अब वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) आंदोलन के लिए जान दी। कुछ इस तरह के उतार-चढ़ावों से भरा रहा है दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे ओआरओपी आंदोलन के दौरान खुदकुशी करने वाले रामकिशन ग्रेवाल (65) का जीवन। 

जान देने वाले पूर्व सैनिक की पत्नी की मांग, मिले शहीद का दर्जा

meet the family of Ex-Subedar Ram Kishan, who commit suicide
पूर्व सैनिक रामकिशन की पत्नी और बेटे ने रखी मांग
मंगलवार रात रामकिशन ग्रेवाल की मौत की खबर के बाद परिजन व ग्रामीण स्तब्ध हैं। बुधवार को दिनभर गांव में रामकिशन के जुझारूपन और जज्बे की चर्चा होती रही। शव गांव लाए जाने पर वीरवार को अंत्येष्टि की जाएगी। पति की मौत से गमजदा रामकिशन की पत्नी किताबो देवी ने कहा कि उसके पति ने ओआरओपी आंदोलन व सैनिकों के लिए जान दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जान देने वाले पूर्व सैनिक की पत्नी की मांग, मिले शहीद का दर्जा

meet the family of Ex-Subedar Ram Kishan, who commit suicide
पूर्व सैनिक रामकिशन की पत्नी और बेटे ने रखी मांग
किताबो देवी ने कहा कि अब हम केवल इतना चाहते हैं कि उन्हें शहीद का दर्जा मिले और उनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ हो। किताबो ने बताया कि वे 31 अक्तूबर को खुश मूड में दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। इसके बाद क्या हुआ, उसे पता नहीं। आज उनकी मौत की खबर आई। 
विज्ञापन

जान देने वाले पूर्व सैनिक की पत्नी की मांग, मिले शहीद का दर्जा

meet the family of Ex-Subedar Ram Kishan, who commit suicide
पूर्व सैनिक रामकिशन की पत्नी और बेटे ने रखी मांग
रामकिशन के बेटे कुलवंत ने बताया कि उनके पिता ने ओआरओपी आंदोलन व सैनिकों के लिए अपनी जान दी है। उनके पिता की मौत के बाद हो रही पॉलिटिक्स से कोई मतलब नहीं है। हम तो केवल यह चाहते हैं कि उनके पिता को शहीद का दर्जा मिले। गांव के ही रिटायर्ड सूबेदार उम्मेद सिंह ने भी रामकिशन की सक्रियता की तारीफ की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed