फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दंगल' का ट्रेलर तो देख लिया, देखिए 'आमिर खान' की रियल बेटियां

Tue, 01 Nov 2016 09:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Nov 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
aamir khan movie dangal trailer released, real aamir khan mahavir singh real daughter phogat sisters
दंगल मूवी के किरदार बनाम रियल लाइफ के किरदार
'दंगल' मूवी का ट्रेलर को अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। अब देखिए रियल 'आमिर खान' की रियल बेटियों को।
aamir khan movie dangal trailer released, real aamir khan mahavir singh real daughter phogat sisters
दंगल मूवी के किरदार बनाम रियल लाइफ के किरदार
ये हैं, असली हीरो हरियाणा के ​भिवानी जिले के बलाली गांव के पहलवान महावीर फौगाट। 2000 में जब कर्णम मल्लेश्वरी ने रेसलिंग में गोल्ड मैडल जीता था, महावीर सिंह ने तभी ये सपना देख लिया था कि वे अपनी बेटियों को पहलवान बनाएंगे। उन्होंने बेटियों की प्रैक्टिस खेतों से शुरू की और इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की, जिसका फल भी मिला। मूवी में इनका किरदार निभा रहे हैं, बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान।
aamir khan movie dangal trailer released, real aamir khan mahavir singh real daughter phogat sisters
दंगल मूवी के किरदार बनाम रियल लाइफ के किरदार
ये हैं, महावीर फौगाट की बड़ी बेटी गीता फौगाट। 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में रेसलिंग में गोल्ड मैडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला और इसी के साथ ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली पहली महिला भी। मूवी में इनका किरदार निभा रही हैं, फातिमा शेख। ये वही लड़की है, जिसे आपने चाची 420 में कमल हासन की बेटी के किरदार में देखा था। ये 'दंगल' फिल्म से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू करने जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan movie dangal trailer released, real aamir khan mahavir singh real daughter phogat sisters
दंगल मूवी के किरदार बनाम रियल लाइफ के किरदार
ये हैं, महावीर फौगाट की दूसरी बेटी बबिता कुमारी। स्काटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित 2014 के कॉमन वेल्थ गेम्स में इन्होंने 55 किलोग्राम भार वर्ग में फ्रीस्टाइल कुश्ती में कनाडा की महिला पहलवान ब्रितानी लाबेरदूरे पहलवान को हराकर गोल्ड मैडल जीता था। मूवी में इनका किरदार निभा रही हैं सान्या मल्होत्रा, जिन्होंने ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडलिंग की। कई विज्ञापन किए और अब 'दंगल' मूवी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।
विज्ञापन
aamir khan movie dangal trailer released, real aamir khan mahavir singh real daughter phogat sisters
दंगल मूवी के किरदार बनाम रियल लाइफ के किरदार
ये हैं, महावीर फौगाट की पत्नी दया कौर और मूवी में इनका किरदार निभा रही हैं टीवी एक्ट्रेस साक्षी तंवर। मूवी में इनका किरदार बेहद अहम बताया जा रहा है। मूवी 23 दिसंबर को रिलीज होने जा रही हैं। वहीं, बीते दिन इसका ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसे अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लॉन्च होने के कुछ ही घंटों में ट्रेलर ट्विटर और फेसबुक पर ट्रेंड करने लगा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed