कैंसर जैसी घातक बीमारी को मात दी, पैरों से चल नहीं सकते फिर भी 12 बार मिस्टर पंजाब, 3 बार मिस्टर इंडिया और 1 बार मिस्टर वर्ल्ड का खिताब। देखिए हैरत में डाल देगा इनका जज़्बा...
13 साल की उम्र में मिस्टर गोल्डन लुधियाना के खिताब ने किदवई नगर के वर्षीय आनंद अर्नोल्ड के सपनों को पंख लगा दिए लेकिन अगले ही कुछ दिनों में कैंसर ने उन्हें बेड पर लेटे रहने को मजबूर कर दिया।
बेड पर तीन साल तक उन्होंने इस उम्मीद से गुजारे कि कुछ करके दिखाना है। इस सोच ने हौसला बंधाया और 16 साल की उम्र में बॉडी बिल्डिंग शुरू की दी।
करीब 6 साल बाद मिस्टर पंजाब बनकर फिर से खुद को मजबूती से खड़ा किया। हालांकि इस दौरान स्पाइनल कोर्ड कैंसर और पैरालिसिस के कारण आनंद व्हीलचेयर पर थे, लेकिन मिस्टर पंजाब के खिताब ने जिंदगी को नए सिरे से शुरू करने में मदद की।
आनंद ने 12 बार मिस्टर पंजाब, 3 बार मिस्टर इंडिया और 1 बार मिस्टर वर्ल्ड का खिताब जीता है। उन्होने 14 से 17 अक्तूबर तक यूरोप के लुथानियां में आयोजित डबल्यूएफएफ-डबल्यूबीबीएफ मिस्टर वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया था।