Pics: सुसाइड नोट लिखे और मां-बाप-बेटा ने लगा लिया फंदा
इसे प्यार कहा जाए या पागलपन, रोहतक के एक रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति ने बेटे सहित फंदे पर लटककर जान दे दी। तीनों ने मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट। देखिए।
Pics: सुसाइड नोट लिखे और मां-बाप-बेटा ने लगा लिया फंदा
घटना, रोहतक की है। यहां एमडीयू से रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार शर्मा ने अपनी पत्नी और बेटे संग ओमेक्स सिटी स्थित फ्लैट में सुसाइड की। घटना 5 दिन पुरानी है, लेकिन इसका खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों ने पुलिस को फ्लैट से दुर्गंध आने की सूचना दी।
Pics: सुसाइड नोट लिखे और मां-बाप-बेटा ने लगा लिया फंदा
पुलिस दरवाजा तोड़कर फ्लैट में घुसी तो देखा कि बाप-बेटे के शव फंदे पर लटके हुए थे, जबकि शर्मा की पत्नी का शव बिस्तर पर पड़ा था। इसके गले में भी फंदा लगा हुआ था। मौके से 26 अक्तूबर को लिखे गए तीन सुसाइड नोट बरामद हुए हैं। सुसाइड नोट में शर्मा और उनकी पत्नी ने आत्महत्या की वजह बीमारी बताया है तो बेटे ने मां-बाप से बेतहाशा प्यार होने की बात लिखी है।
Pics: सुसाइड नोट लिखे और मां-बाप-बेटा ने लगा लिया फंदा
ओमेक्स सिटी के फ्लैट नंबर 399 में रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार शर्मा (62) पत्नी सुधा शर्मा (60) के साथ रहते थे। मूल रूप से यूपी के बिजनौर के रहने वाले प्रोफेसर शर्मा 31 जुलाई 2014 को एमडीयू के फिजिक्स डिपार्टमेंट से रिटायर हुए थे। उनकी पत्नी सुधा शर्मा हाउस वाइफ थीं। बेटा अंकुश कौशिक (22) कर्नाटक में एक निजी बैंक में नौकरी करता था।
Pics: सुसाइड नोट लिखे और मां-बाप-बेटा ने लगा लिया फंदा
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से फ्लैट से बदबू आ रही थी। पहले तो किसी ने ध्यान नहीं दिया। दुर्गंध ज्यादा बढ़ी तो शुक्रवार सुबह ओमेक्स सिटी वेलफेयर सोसाइटी को सूचना दी। सोसाइटी अध्यक्ष अमित पूनिया फ्लैट पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। सूचना मिलने पर अर्बन एस्टेट थाना इंचार्ज नवीन कुमार टीम सहित फ्लैट के बाहर पहुंचे।