लुटेरों से बचाई थी मां की जान, अब मोदी देंगे वीरता अवार्ड
इसी साल मई में घर में घुसे लुटेरे के सामने बहादुरी दिखाते हुए 13 साल के बेटे ने न सिर्फ मां की जान बचाई, ब्लकि उस लुटेरे को भी पकड़वाया। देखिए, बहादुर बेटे को।
लुटेरों से बचाई थी मां की जान, अब मोदी देंगे वीरता अवार्ड
जिला पंचकूला के सेक्टर-20 निवासी मास्टर दिशांत मेहंदी रत्ता का राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2015 के लिए चयन किया गया है। दिशांत मेहंदी रत्ता को 26 जनवरी को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मेडल, सर्टिफिकेट और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
लुटेरों से बचाई थी मां की जान, अब मोदी देंगे वीरता अवार्ड
घटना के दिन दिशांत ने उनकी मां की गर्दन पर चाकू रखकर घर का कीमती सामान, आभूषण और एटीएम कार्ड को सौंपने के लिए कहा, पर दिशांत ने चोर का बहादुरी से मुकाबला करते हुए उसे पकड़वाया था। बाल दिवस पर आयोजित समारोह में भी दिशांत मेहंदीरत्ता को सम्मानित किया गया था।
लुटेरों से बचाई थी मां की जान, अब मोदी देंगे वीरता अवार्ड
उनकी इस वीरता के लिए जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से उनका नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार-2015 के लिए राज्य बाल कल्याण परिषद के माध्यम से भारतीय बाल कल्याण परिषद, नई दिल्ली को भेजा गया। चयन समिति ने दिशांत का नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चयन कर लिया। इस संबंध में मिली समिति ने 29 दिसंबर को लेटर भेजकर सूचित किया।
लुटेरों से बचाई थी मां की जान, अब मोदी देंगे वीरता अवार्ड
हमें 29 दिसंबर को सरकार की ओर से 26 जनवरी के लिए निमंत्रण मिल गया है। उसमें ट्रेन का टिकट भी है। मैं बहुत खुश हूं और सभी को शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने मेरे बेटे को पहले भी दो बार सम्मानित किया है। दिशांत ने कहा, मैं नौसेना का ऑफिसर बनाना चाहता हूं।