जिससे लव मैरिज की वो निकली बेवफा, आहत युवक ने दी जान
युवक ने लव मैरिज की। यह उसकी चौथी शादी थी। वो निकली बेवफा तो सुसाइड नोट में पत्नी की बेवफाई और करतूतों का राज खोल जान दे दी।
जिससे लव मैरिज की वो निकली बेवफा, आहत युवक ने दी जान
चौथी पत्नी के आशिक के साथ भाग जाने से आहत होकर सुभाष चंद्र (34) ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मामला पंजाब के जालंधर का है। मृतक के पास से पुलिस को दो पेजों का सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपनी बेवफा पत्नी की सभी करतूतों का राज खोलते हुए उसे उसके आशिक और अपनी सास को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
जिससे लव मैरिज की वो निकली बेवफा, आहत युवक ने दी जान
जालंधर पुलिस ने इसके आधार पर चौथी पत्नी मनीषा, उसकी मां सीता और प्रेमी राज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक सुभाष चंद्र (34) ने चार शादियां कर रखी थी। इसमें से पहली पत्नी रेखा के साथ दस साल पहले तलाक हो गया था। दूसरी पत्नी छोड़कर चली गई थी। सात साल पहले उसने तारा से तीसरी शादी की। जिससे उसे पांच साल का बेटा था।
जिससे लव मैरिज की वो निकली बेवफा, आहत युवक ने दी जान
बताया जा रहा है कि सुभाष ने अपनी चौथी शादी मनीषा से की थी। जिससे उसे दो साल का बेटा है। सुभाष ने मनीषा से लव मैरिज की थी। सुभाष की मां कृष्णा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि तारा और मनीषा दोनों बहुएं एक साथ रह रही थीं। कुछ समय पहले मनीषा का राज नामक युवक के साथ अफेयर शुरू हो गया। करीब 15 दिन पहले मनीषा राज के साथ भाग गई। मनीषा के भाग जाने से सुभाष काफी आहत था
जिससे लव मैरिज की वो निकली बेवफा, आहत युवक ने दी जान
सोमवार दो बजे के करीब सुभाष ने गोली मार सुसाइड कर ली। सुसाइड नोट में उसने लिखा की मनीषा ने मुझे धोखा दिया। इसलिए मैं सुसाइड कर रहा हूं। राज और सास सीता दोनों ने मिलकर मेरा घर उजाड़ा है। विवाह को करीब 4 साल हो चुके हैं। मनीषा इस दौरान पहले भी 2 बार घर से भाग चुकी है। अब फिर बिना वजह तीसरी बार घर से भागी। उसने यह भी लिखा कि 'मेरी कोई गलती नहीं, फिर भी मनीषा ने मुझे धोखा दिया'।