{"_id":"5a49dbea4f1c1bcf6d8b73cc","slug":"major-changes-in-passport-rules-in-year-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2018 में पासपोर्ट को लेकर होंगे ये दो बड़े बदलाव, अभी जान लें आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2018 में पासपोर्ट को लेकर होंगे ये दो बड़े बदलाव, अभी जान लें आप
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 09 Jan 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
इंडियन पासपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2017 में जहां पासपोर्ट को लेकर कई बदलाव हुए, वहीं नए साल 2018 में भी इसे लेकर दो अहम बदलाव होने वाले हैं। अभी से जान लीजिए आप।
इंडियन पासपोर्ट
दरअसल, पासपोर्ट बनवाने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन के लिए अब लोगों को थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जल्द ही हरियाणा और चंडीगढ़ में एम-पासपोर्ट पुलिस ऐप शुरू करने जा रहा है। इससे ऑनलाइन ही पुलिस वेरिफिकेशन हो जाएगी। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शिबाश कबिराज ने यह जानकारी दी।
इंडियन पासपोर्ट
कबिराज ने बताया कि पटियाला में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एम-पासपोर्ट पुलिस एप शुरू की जा चुकी है। इस एप के माध्यम से पुलिस वेरिफिकेशन ऑनलाइन की जा रही है। कबिराज ने बताया कि मार्च तक यह सुविधा हरियाणा और चंडीगढ़ में भी शुरू कर दी जाएगी। पुलिस वेरिफिकेशन कराने में अभी 22 से 23 घंटे का समय लग जाता है, लेकिन इस सुविधा के शुरू होने से पुलिस वेरिफिकेशन 12 घंटे के अंदर पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पासपोर्ट ऑफिस
उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से लोग ऑनलाइन पुलिस वेरिफिकेशन के लिए आवेदन करेंगे। तय समय के अंदर संबंधित थाना अधिकारी आवेदनकर्ता के घर आकर जांच-पड़ताल कर फिंगर प्रिंट और फोटो को ऑनलाइन फीड करेंगे। यह रिपोर्ट इस एप के माध्यम से संबंधित अधिकारी के पास मंजूरी के लिए जाएगी। पासपोर्ट बनवाने केलिए ऑनलाइन पुलिस वेरिफिकेशन मान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
indian passport
इमीग्रेशन चेक प्वाइंट पर अब ओरेंज क्लर का पासपोर्ट
कबिराज ने बताया कि अब इमीग्रेशन चेक प्वाइंट पर ओरेंज क्लर का पासपोर्ट चलेगा। पासपोर्ट कार्यालय की ओर से नए साल में यह सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तीन प्रकार के पासपोर्ट जारी किए जाते हैं। सफेद रंग का पासपोर्ट भारत सरकार के आफिशियल व अधिकारी लोगों को दिए जाते हैं, लाल रंग का पासपोर्ट राजनीतिज्ञों और नीले रंग का पासपोर्ट जनरल पब्लिक को जारी किया जाता है।
कबिराज ने बताया कि अब इमीग्रेशन चेक प्वाइंट पर ओरेंज क्लर का पासपोर्ट चलेगा। पासपोर्ट कार्यालय की ओर से नए साल में यह सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तीन प्रकार के पासपोर्ट जारी किए जाते हैं। सफेद रंग का पासपोर्ट भारत सरकार के आफिशियल व अधिकारी लोगों को दिए जाते हैं, लाल रंग का पासपोर्ट राजनीतिज्ञों और नीले रंग का पासपोर्ट जनरल पब्लिक को जारी किया जाता है।