{"_id":"cd70adbff8ba41bb74509ce589f85383","slug":"main-reason-behind-jat-protest-and-voilence-in-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए, जाट आंदोलन की मुख्य वजह क्या, हिंसा क्यों भड़की?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, जाट आंदोलन की मुख्य वजह क्या, हिंसा क्यों भड़की?
Tue, 23 Feb 2016 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 23 Feb 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
जानिए, जाट आंदोलन की मुख्य वजह क्या, हिंसा क्यों भड़की?
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा में जाट आरक्षण को लेकर शुरू हुआ आंदोलन इतना ज्यादा हिंसक हो जाएगा, ये अंदाजा किसी को नहीं था। देखिए, आखिर इस आंदोलन के पीछे मुख्य वजह क्या है?
जानिए, जाट आंदोलन की मुख्य वजह क्या, हिंसा क्यों भड़की?
2 of 7
दरअसल, जाट नेता ओबीसी कैटेगरी में रिजर्वेशन चाहते हैं, लेकिन हरियाणा सरकार राजी नहीं थी। हरियाणा में कुल 67% रिजर्वेशन लागू है। इसमें शेड्यूल कास्ट को 20%, बैकवर्ड क्लास-ए को 16%, बैकवर्ड क्लास-बी को 11%, स्पेशल बैकवर्ड क्लास को 10% और इकोनॉमिकली बैकवर्ड क्लास-सी को 10% आरक्षण मिलता है। पूर्व हुड्डा सरकार ने 2012 में स्पेशल बैकवर्ड क्लास के तहत जाट, जट सिख, रोड, बिश्नोई और त्यागी कम्युनिटी को रिजर्वेशन दिया था।
जानिए, जाट आंदोलन की मुख्य वजह क्या, हिंसा क्यों भड़की?
3 of 7
यूपीए सरकार ने भी 2014 में हरियाणा समेत 9 राज्यों में जाटों को ओबीसी में लाने का एलान किया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने जाटों को पिछ़ड़ा मानने से इनकार कर यूपीए सरकार के फैसले पर स्टे लगा दिया। वहीं, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के भी एक फैसले के बाद 19 सितंबर 2015 को खट्टर सरकार को भी जाटों सहित पांच जातियों को आरक्षण देने के नोटिफिकेशन को वापस लेना पड़ा। यह नोटिफिकेशन हुड्डा सरकार के वक्त जारी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानिए, जाट आंदोलन की मुख्य वजह क्या, हिंसा क्यों भड़की?
4 of 7
इसी मांग को लेकर जाट पहले से धरने पर थे, लेकिन एक भाजपा सांसद के बयान से जाट भड़क गए। इससे आंदोलन हिंसक हो गया। कैथल से बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी ने बयान दिया, ‘यदि सरकार दबाव में आकर जाटों को रिजर्वेशन देती है तो बीजेपी का कांग्रेस से भी बुरा हाल होगा। रेलवे ट्रैक सड़क जाम करने वाले नेताओं को शर्म आनी चाहिए। प्रदेश सरकार ऐसे लोगों पर मुकदमे दर्ज करे। ताकि उन्हें सबक मिले। जोर दिखाकर सरकार को झुकाया नहीं जा सकता।’
विज्ञापन
जानिए, जाट आंदोलन की मुख्य वजह क्या, हिंसा क्यों भड़की?
5 of 7
इस बयान से जाट नेता भड़क गए। प्रदर्शनकारियों ने सैनी के घर पर हमला करने के साथ-साथ वित्तमंत्री, कृषिमंत्री के घर में तोड़फोड़ की। बाद में पार्टी ने सैनी को उनके बयान के लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। आंदोलन हिंसक होता चला गया। न तो बीजेपी की सरकार इसे रोक पाई, न ही इंटेलिजेंस एजेंसियों को यह अंदाजा हुआ कि आंदोलन इतना हिंसक हो सकता है। शुक्रवार से आंदोलन बेकाबू हो गया। शनिवार को आर्मी बुलानी पड़ गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।