भारत- पाक बंटवारे को लेकर बॉलीवुड का ये निर्माता आज भी पुरानी यादों को याद कर रो देता है। कई साल बीत जाने के बाद भी आज भी उनके दिल में यादें अब भी बसी हैं।
2 of 10
बंटवारे के दर्द में छलके महेश भट्ट के आंसू
- फोटो : अमर उजाला
आजादी की खुशी के साथ भारत-पाकिस्तान बंटवारे का दर्द को कहानी में समेटे हुए बेगम जान को दिखाने के लिए मुंबई से महेश भट्ट अमृतसर पहुंचे तो पंजाब के निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के साथ दोनों मुल्कों के बंटवारे पर बने वंड म्यूजियम में बंटवारे का दर्द देखा। शाम को बेगम जान की स्क्रीनिंग एक होटल में हुई, जिसमें शहर के गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
3 of 10
बंटवारे के दर्द में छलके महेश भट्ट के आंसू
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर बंटवारे के दर्द सांझा करते हुए महेश भट्ट ने फिल्म के दौरान शूटिंग की कुछ किस्से सुनाएं, वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान को भी बातों में लपेटते हुए कहा कि अच्छा पड़ोसी के साथ-साथ मैत्री धर्म निभाना हर पड़ोसी का फर्ज बनता है।
4 of 10
बंटवारे के दर्द में छलके महेश भट्ट के आंसू
अपनी कहानियों से दुनियां को रुलाने वाले महेश भट्ट शुक्रवार खुद अपनी कहानी पर बनी फिल्म बेगम जान देख आंखों से आंसू छलक आए। पार्टीशन म्यूजियम में बंटवारे को दर्शाती पेंटिंग देखी तो मन भर आया।
मीडिया से रूबरू हुए तो जुबां पर पाकिस्तान था तो दिल में भारत। दोनों मुल्कों के बीच बेहतर संबंधों के लिए श्री हरमंदिर साहिब में अरदास की तो वहीं शहीदों को नमन भी किया।