फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BSF से बर्खास्त तेज बहादुर बने हीरो, देश की ये बड़ी पार्टी सम्मानित करेगी

Sun, 23 Apr 2017 09:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 23 Apr 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Congress Will Honour Tej Bahadur, Arun Yadav Tweet about it
तेजबहादुर
खराब खाने की ​शिकायत करने पर बीएसएफ से बर्खास्त किए गए तेज बहादुर हीरो बन गए हैं। अब देश की ये बड़ी पार्टी उन्हें सम्मानित करेगी।
Madhya Pradesh Congress Will Honour Tej Bahadur, Arun Yadav Tweet about it
तेज बहादुर यादव घर पहुंच गए
दरअसल, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बीएसएफ से निकाले गए जवान तेज बहादुर यादव को सम्मानित करने का ऐलान किया है। अध्यक्ष अरुण यादव ने ट्वीट करके कहा कि भारत माता के बहादुर सपूत तेज बहादुर यादव, जिन्होंने बीएसएफ के भ्रष्टाचार का सबूत वीडियो में दिया था, को मध्य प्रदेश कांग्रेस सम्मानित करेगी। हालांकि पार्टी तेज बहादुर का कब सम्मान करेगी, इसकी तारीख का ऐलान नहीं किया है।
Madhya Pradesh Congress Will Honour Tej Bahadur, Arun Yadav Tweet about it
बीएसएफ का जवान तेज बहादुर यादव
दूसरी ओर, पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने खराब खाने की शिकायत करने वाले जवान तेज बहादुर यादव की बर्खास्तगी का विरोध किया है। उनका कहना है कि तेज बहादुर ने बीएसएफ की भोजन व्यवस्था की खामियों को सामने लाने की कोशिश की थी, लेकिन उसे नहीं सुना गया। तेज बहादुर ने जवानों की समस्या उठाकर देश की सेवा की है, ऐसे में उसे बर्खास्त करना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Madhya Pradesh Congress Will Honour Tej Bahadur, Arun Yadav Tweet about it
बीएसएफ का जवान तेज बहादुर यादव
मनीष तिवारी का कहना है कि सरकार एक तरफ पारदर्शिता को लेकर प्रतिबद्ध होने का दावा करती है, दूसरी तरफ व्यवस्था में बदलाव के लिए खामियों को उजागर करने वालों के साथ ऐसा बर्ताव करती है। दूसरी ओर तेज बहादुर का कहना है कि खराब खाने का वीडियो वायरल होने के बाद बीएसएफ में जवानों के भोजन की क्वालिटी में सत्तर फीसदी का सुधार हुआ है लेकिन घालमेल करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए थी।
विज्ञापन
Madhya Pradesh Congress Will Honour Tej Bahadur, Arun Yadav Tweet about it
तेजबहादुर के वायरल वीडियो पर बोली पत्नीं
तेज बहादुर ने कहा कि कार्रवाई होने से इससे सेना और अर्धसैनिक बलों के भीतर होने वाले भ्रष्टाचार पर लगाम लगती। अनुशासनहीनता समेत अन्य मामलों में बीएसएफ से बर्खास्तगी के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब तेजबहादुर ने आरोप लगाया कि सेना में भ्रष्टाचार का आलम यह है कि दिल्ली में परेड के दौरान जवानों को खुद के पैसों से वर्दी और जूते भी खरीदने पड़ते हैं, जिससे देश का सिर ऊंचा रहे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed