Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
Lok Sabha Elections 2019, International Wrestler Geeta Phogat Interview on Entry in Politics
{"_id":"5cb951ddbdec2213ff32dab3","slug":"lok-sabha-elections-2019-international-wrestler-geeta-phogat-interview-on-entry-in-politics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजनीति में एंट्री पर गीता फोगाट का बड़ा फैसला, बोलीं- टिकट मिला तो लोकसभा चुनाव जरूर लड़ूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति में एंट्री पर गीता फोगाट का बड़ा फैसला, बोलीं- टिकट मिला तो लोकसभा चुनाव जरूर लड़ूंगी
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
गीता फोगाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकसभा चुनाव 2019 लड़ने की अटकलों के बीच इंटरनेशनल पहलवान गीता फोगाट ने राजनीति में आने को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इसके बारे में बताते हुए गोल्ड मेडलिस्ट ने एक खुलासा भी किया। पढ़ें पूरा इंटरव्यू...
2 of 5
गीता फोगाट
लोकसभा चुनाव 2019 में कई खिलाड़ी भी राजनीति के मैदान में उतर रहे हैं। पहलवान गीता फौगाट भी कुश्ती छोड़कर राजनीति के मैदान में उतरती दिख रही हैं। सांसद दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी की ओर से उनको चुनाव लड़ाए जाने की बात कही जा रही है। इसके लिए खुद गीता फोगाट भी तैयार हैं।
3 of 5
गीता फोगाट
हालांकि गीता फोगाट से अभी तक चुनाव लड़ने को लेकर किसी तरह की कोई बात नहीं हुई है, लेकिन वह साफ कहती हैं कि पार्टी उनको चुनाव लड़ाती है तो वह चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं। मैं फैसला ले चुकी हूं, हां पिता महावीर फोगाट का फैसला भी अहम रहेगा। गीता फोगाट का परिवार पुराने समय से इनेलो के साथ जुड़ा हुआ है। चौटाला परिवार में कलह के बाद इनेलो टूट गई तो गीता का परिवार भी सांसद दुष्यंत चौटाला के साथ आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गीता फोगाट
दुष्यंत ने भी महावीर फोगाट को जजपा बनने के बाद खेलकूद प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष बनाकर राजनीति में सीधे आमद कराई गई। गीता फोगाट कई बार दिग्विजय चौटाला व दुष्यंत चौटाला के मंच पर भी पहुंचीं और चौटाला परिवार से पुराने समय से जुड़े रहने की बात कही थी। लेकिन अब सोनीपत सीट से गीता फौगाट को जजपा का प्रत्याशी बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। यह कयास इसलिए सही साबित होते दिख रहे हैं, क्योंकि गीता फोगाट ने खुद राजनीति के मैदान में उतरने की इच्छा जता दी है।
विज्ञापन
5 of 5
गीता फोगाट
गीता फोगाट ने अमर उजाला से हुई बातचीत में कहा कि चुनाव लड़ने को लेकर उनकी अभी तक किसी से बात नहीं हुई है। लेकिन जजपा उनको टिकट देगी तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगी। गीता कहती हैं कि यह हो सकता है कि चुनाव को लेकर उनके पिता महावीर फोगाट या परिवार के अन्य किसी बड़े सदस्य से बात हुई हो। क्योंकि उनके पिता का फैसला भी अहम रहेगा, लेकिन यह जरूर है कि अगर चुनाव लड़ने का मौका दिया जाता है तो वह राजनीति में जरूर उतर जाएंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।