{"_id":"5cb5b7b2bdec221435567e44","slug":"lok-sabha-elections-2019-navjot-sidhu-controversial-statements","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुस्लिमों को सलाह देने वाले नवजोत सिद्धू की पहले भी फिसली है जुबान, 5 विवादित बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिमों को सलाह देने वाले नवजोत सिद्धू की पहले भी फिसली है जुबान, 5 विवादित बयान
Tue, 16 Apr 2019 05:10 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 16 Apr 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवजोत सिंह सिद्धू का विवादों से पुराना नाता रहा है। एक बार फिर अटपटा बयान देकर वे सुर्खियों में आ गए हैं। आइए एक नजर डालते हैं सिद्धू के कुछ पुराने विवादित बयानों पर...
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : फाइल फोटो
अपनी भाषण शैली के लिए मशहूर सिद्धू इन दिनों बिहार में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। वहीं कटिहार में उन्होंने एक विवादित बयान दे दिया है। सिद्धू ने धर्म के आधार पर वोट देने की अपील की है। उन्होंने मुस्लिम धर्म के लोगों से एकजुट होकर महागठबंधन के पक्ष में वोट डालने की अपील की। सिद्धू ने कहा कि यहां जातपांत में बांटने की राजनीति हो रही है। भाजपा के षड्यंत्रकारी लोग आपको रोकने का प्रयास करेंगे। आपके वोट को बांटने का प्रयास करेंगे। आप इकठ्ठे रहे तो कांग्रेस को दुनिया की कोई ताकत हरा नहीं सकेगी। मैं आपको चेतावनी देने आया हूं मुस्लिम भाइयो। ये आपको बांट रहे हैं। ये यहां ओवैसी जैसे लोगों को लाकर, एक नई पार्टी साथ में खड़ी कर आप लोगों का वोट बांट के जीतना चाहते हैं। अगर तुम लोग इकट्ठे हुए, एकजुट होके वोट डाला तो मोदी हार जाएगा।
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : फाइल फोटो
पुलवामा आतंकी हमले के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने सबसे पहले यह बयान दिया था। सिद्धू के इस बयान के बाद ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा। यहां तक कि उनके कपिल शर्मा शो छोड़ने की भी खबरें आने लगी थीं। उस वक्त सिद्धू ने अपने बयान में कहा था - 'चंद बुरे लोगों की वजह से पूरे देश को कैसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, यह हमला वाकई कायरता का सबूत है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और ऐसी कोई भी हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो दोषी है उसे सजा मिलनी ही चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : फाइल फोटो
सिद्धू की सोशल मीडिया पर ट्रोल होने की दास्तान काफी लंबी है। पहले बयान के बाद जब सिद्धू यूजर्स के निशाने पर आ गए तो उन्होंने एयर स्ट्राइक के बाद यू-टर्न लिया। हालांकि सिद्धू के बदले बोल भी लोगों को रास नहीं आए और वह उन्हें ट्रोल करने लगे। भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद सिद्धू ने ट्वीट किया था - 'लोहा लोहे को काटता है, आग आग को काटती है, सांप जब डंक मारता है, उसका एंटीडोट विष ही है, आतंकियों का विनाश अनिवार्य है। भारतीय वायु सेना की जय हो @IAF_MCC'
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : फाइल फोटो
पाकिस्तान ने जब विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ लिया था, तब भारत के कूटनीतिक दवाब के चलते पाक ने कमांडर को बिना शर्त वापस भेजने का फैसला किया था। इस फैसले के बाद सिद्धू फिर से पाकिस्तानी की तरफदारी करने लगे। सिद्धू ने ट्वीट किया था कि इमरान खान, हर अच्छा काम अपने आप रास्ता बना लेता है। आपका यह नेक काम एक अरब लोगों को खुशी देगा। पूरा देश खुश है। मुझे अभिनंदन के माता-पिता और करीबियों के लिए बेहद खुशी है। इस पर भी खूब बवाल हुआ था।