{"_id":"5cd53c7ebdec22071a3883a0","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-haryana-pm-modi-rohtak-rally-key-points","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"22 मिनट के भाषण में कांग्रेस को अंहकारी और झूठी पार्टी बता गए पीएम मोदी, 7 खास बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 मिनट के भाषण में कांग्रेस को अंहकारी और झूठी पार्टी बता गए पीएम मोदी, 7 खास बातें
Fri, 10 May 2019 03:35 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 10 May 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
भाषण देते हुए पीएम मोदी
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रचार करने आए, 22 मिनट भाषण दिया और कांग्रेस को अंहकारी और झूठे लोगों की पार्टी बता दिया। पढ़ें, पीएम मोदी के भाषण की 7 खास बातें।
भाषण देते हुए पीएम मोदी
देश को विश्व शक्ति बताया
पीएम मोदी ने कहा आज विश्व में एक मजबूत आर्थिक क्षेत्र के रूप में भारत तेजी से विकास कर रहा है। पहले भारत 11वें स्थान पर था, लेकिन अब वह छठे नंबर पर है। अब पांचवें स्थान पर दस्तक दे रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल में भारत ने थल, जल और नभ में प्रगति की है।

रोहतक में पीएम मोदी
सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले पीएम मोदी
कहा कि हम आज दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। आगे भी अगर हम पर हमला हुआ तो हम उससे दोगुनी शक्ति से जवाब देंगे। आज भारत की अर्थव्यस्था दुनिया के छठे नंबर पर है। सबसे तेज मोबाइल फोन और ट्रेन भारत में ही बन रही है। भारत के पास स्पेस में भी सर्जिकल स्टाइक की क्षमता है।

लोगों के आशीर्वाद को अपनी शक्ति बताया
कांग्रेस नेताओं को अपने सिवा कुछ नहीं दिखता। देश की जनता कड़ी धूप में भी रैली में मौजूद है। मैं इस त्याग को व्यर्थ नहीं जाने नहीं दूंगा। देश को मैंने पांच साल में नीचा नहीं देखने दिया। मेरी मेहनत, ईमानदारी और लोगों का आशीर्वाद ही मेरी शक्ति है। इसी की बदलौत में बेहतर काम कर रहा हूं।

बिना नाम लिए रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधा
कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार ही संस्कार है। पीएम मोदी ने बिना नाम लिए रॉबर्ट वाड्रा पर भी निशाना साधा। मोदी ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने रेवड़ी बांटना बंद किया है। रोहतक और गोहाना की रेवड़ी बहुत मशहूर है। मैं जब यहां था तो मैंने भी खूब खाई थी, लेकिन यहां कांग्रेस के शासन में नौकरियों की रेवड़ी खूब बांटी गई।