{"_id":"6aeaa1aa03819df0ac024458","slug":"ed-raid-in-moga-aap-mla-amandeep-kaur-arora-residence-investigation-begins-2026-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में आप विधायक के घर ईडी रेड: मोगा में डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के दो घरों पर दबिश, सुबह छह बजे पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में आप विधायक के घर ईडी रेड: मोगा में डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के दो घरों पर दबिश, सुबह छह बजे पहुंची टीम
Wed, 04 Nov 2026 08:38 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
Published by: Nivedita
Updated Wed, 04 Nov 2026 08:38 AM IST
सार
डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को 2027 विधानसभा चुनाव के लिए आप की पहली सूची में मोगा से टिकट मिला है। बुधवार सुबह छह बजे उनके दो आवासों पर ईडी की टीम ने दबिश दी।
विज्ञापन
मोगा में ईडी की रेड
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
मोगा से आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है। डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा पंजाब की महिला विंग की प्रधान भी हैं। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अमनदीप काैर को आप की पहली सूची में मोगा से टिकट मिला है।
बुधवार सुबह करीब 6 बजे ईडी की टीम डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के मोगा स्थित दोनों आवासों पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक, विधायक अरोड़ा घर पर ही मौजूद हैं और ईडी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है। फिलहाल किस मामले में ईडी ने कार्रवाई की है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक के घर के बाहर ईडी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि विधायक के बीजेपी में शामिल न होने पर ईडी ने रेड की है।

Trending Videos
पूर्व मंत्री के घर 40 घंटे चली थी रेड
इससे पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से 40 घंटे रेड की गई थी। पूर्व मंत्री ने कहा कि ईडी की टीम को इस कार्रवाई के दौरान उनके खिलाफ कोई आपत्तिजनक साक्ष्य नहीं मिला और न ही टीम उनके आवास से कोई नया दस्तावेज या रिकॉर्ड अपने साथ लेकर गई।
ईडी की टीम ने केवल उन दस्तावेजों और रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी देखी, जो पहले विजिलेंस विभाग की कार्रवाई तथा आयकर विभाग की ओर से उनके आवास पर की गई छापेमारी से संबंधित थे। करीब 40 घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन