फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक: खिलौना समझ जिसे उठाकर लाया... सच सामने आया तो उड़े होश, पुलिस ने डाला डेरा, सेना को लिखा पत्र

Tue, 03 Jan 2023 01:31 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/नयागांव
अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/नयागांव Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Jan 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Live Bomb Found Near Punjab CM Bhagwant Mann Residence in Chandigarh
मौके पर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के नयागांव में एक शख्स आम के बाग से खिलौना समझ एक वस्तु उठा लाया। वह सुबह बाग में शौच करने गया था। तभी यह वस्तु वहां मिली। मगर शाम तक जब सच्चाई सामने आई तो सभी के होश उड़ गए। पुलिस ने बाग में डेरा डाल दिया और सेना को भी पत्र लिखा गया। इससे पहले व्यक्ति को यह आभास नहीं था कि जो वस्तु वह उठाकर लाया है, वो इतना हड़कंप मचा सकती है। दरअसल, यह व्यक्ति बाग के पास ही चाय का खोखा लगाता है। नाम जंगलाल है। 

Live Bomb Found Near Punjab CM Bhagwant Mann Residence in Chandigarh
मोौके पर जांच करते सुरक्षा अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जंगलाल जब वस्तु लेकर अपनी दुकान में पहुंचे तो एक ग्राहक ने बताया कि वह बम है तो डर के मारे वह उसे वहीं रख आए, जहां से उठाकर लाए थे। शाम को इलाके में पुलिस की हलचल बढ़ी तो उन्हें अहसास हुआ कि जिसे वह खिलौना समझकर उठा लाए थे, असल में वह बम ही था। जंगलाल ने बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे पानी की बोतल लेकर शौच के लिए बाग में गए थे। इस दौरान उन्होंने वहां बम शेल को जमीन पर पड़ा देखा। उन्हें लगा कोई खिलौना है तो वह उठाकर चाय के खोखे पर ले आए। करीब एक घंटे बाद चाय पीने आए एक ग्राहक ने उसे देखा तो बताया कि वह बम है। इस पर वह डर गए और उसे वहीं पर रख आए जहां से लेकर आए थे। 

Live Bomb Found Near Punjab CM Bhagwant Mann Residence in Chandigarh
बम के आसपास बोरियां रखते सुरक्षाकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

उन्हें ग्राहक की बात पर विश्वास नहीं हो रहा था इस कारण उन्होंने पुलिस को सूचित नहीं किया और अपने काम में जुट गए। वहीं जब शाम को इलाके में हलचल बढ़ी और पुलिस उसी जगह पर जांच करने लगी तो उन्हें अहसास हुआ कि ग्राहक सच बोल रहा था। बाग में पुलिस ने डेरा डाल दिया हैं। वहीं सेना को इस संबंध में पत्र लिखा गया है। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा। दरअसल, यह पूरा इलाका ही संवेदनशील है। यहां एक किमी की परिधि में हरियाणा और पंजाब के सीएम के आवास, सचिवालय, हाईकोर्ट और मंत्रियों के आवास हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Live Bomb Found Near Punjab CM Bhagwant Mann Residence in Chandigarh
chandigarh News - फोटो : अमर उजाला

साइकिल का टायर फटते ही इलाके में मचा हड़कंप
चंडीगढ़ की एसएसपी (अतिरिक्त) मनीषा चौधरी के दौरे के करीब पांच मिनट बाद लगभग सात बजे वहां से गुजर रहे एक साइकिल सवार की साइकिल का टायर फट गया। उसकी आवाज सुनकर पुलिस और आसपास के लोग सहम गए। जब पता चला कि बम नहीं साइकिल का टायर फटा है तो लोगों की जान में जान आई।

विज्ञापन
Live Bomb Found Near Punjab CM Bhagwant Mann Residence in Chandigarh
बम के आसपास रस्सी बांधते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

कांसल-नयागांव और नयागांव-खुड्डा अलीशेर रोड पर लगा जाम
कांसल से नयागांव और नयागांव से खुड्डा अलीशेर जाने वाली सड़क पर पुलिस की भारी मौजूदगी और वाहनों के कारण वहां पर जाम लग गया। शाम करीब साढ़े चार बजे के बाद आते-जाते लोग भारी पुलिस बल को देखकर मौके पर रुकने लगे। इस कारण यातायात प्रभावित होने लगा। वहीं कार्यालयों में छुट्टी का समय होने पर सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ते ही स्थिति और बिगड़ गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed