फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पानी के टैंक से आ रही थी दहाड़ने की आवाज, ग्रामीणों ने देखा तो उड़े होश, इस हाल में मिला तेंदुआ

Fri, 08 May 2020 01:17 AM IST
ajay kumar अतुल गर्ग, मोरनी( हरियाणा)
अतुल गर्ग, मोरनी( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 May 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Leopard fell into water tank at a village of Morni
Haryana - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मोरनी से पंचकूला मार्ग पर टिकरी गांव के पास एक घायल तेंदुआ पानी के टैंक में गिर गया। तेंदुए पैर से जख्मी है। यही वजह है कि वह टैंक से बाहर नहीं निकल सका और दहाड़ता रहा। तेंदुए के दहाड़ने की आवाज ग्रामीणों ने सुनी और पुलिस व वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों को सूचित किया।

Leopard fell into water tank at a village of Morni

हालांकि वन्य विभाग से संबंधित स्थानीय कर्मचारियों को छोड़कर बड़े वन्य जीव प्राणी विभाग के अधिकारी कई घंटे की देरी से पहुंचे। मौके पर पहुंची वन्य जीव प्राणी की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को बाहर निकाला। पहले तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइज किया गया। बेहोश होने के बाद ही विभाग की टीम ने सावधानी से घायल तेंदुए को टैंक से बाहर निकाला। 

Leopard fell into water tank at a village of Morni

शिकार की आशंका, तेंदुए का घायल पैर कर रहा इशारा
पानी के टैंक में गिरे तेंदुए का घायल पैर वन्य विभाग के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही की ओर इशारा कर रहा है। जानकार लोगों का मानना है कि तेंदुए का पैर शिकार के लिए लगाई गई कडक्की में फंसकर घायल हुआ है, जिसके कारण वह टैंक में गिरने के बाद बाहर नहीं निकल सका। लेकिन सब चीजों से वाकिफ संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मूकदर्शक बने हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Leopard fell into water tank at a village of Morni

आपको बता दें कि यहां पर वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों की जानवरों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही देखी जा सकती है। खंड में एकमात्र कार्यालय पर हर समय ताला लगा रहता है, जो कर्मचारी फील्ड में होने चाहिए वह अक्सर अपने निजी कामों में व्यस्त रहे हैं। वहीं कुछ कर्मचारी मुख्य कार्यालय में ही अपनी ड्यूटी लगवाकर रखते हैं। बता दें कि इससे पहले भी शिकार की कईं शिकायतें आई लेकिन विभाग के अधिकारियों ने हर बार फाइलों को दबाने का कार्य किया है। 

विज्ञापन
Leopard fell into water tank at a village of Morni

वन विभाग ट्रेंक्यूलाइज करने में विफल, एएसआई ने लगाया निशाना
पानी के टैंक में गिरे तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइज करने पर दो बार वन विभाग के अधिकारियों ने गन से फायर किया लेकिन दोनों ही बार विफलता हाथ लगी। वहीं मोरनी चौकी इंचार्ज मान सिंह से वन्य प्राणी अधिकारियों के आग्रह करने के बाद उन्होंने पहले ही शॉट में तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइज कर दिया। वहीं घायल तेंदुए को देखने वालों की भीड़ लग गई। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार घायल तेंदुए को इलाज के बाद सुरक्षित चिड़ियाघर में भेजा जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed