आधार कार्ड अब नई मुसीबत बनकर खड़ा हो गया है। यूआईडीएआई की ओर से एक चेतावनी जारी की गई है, अगर नहीं देखी तो मुसीबत में पड़ जाएंगे आप।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के निर्देशानुसार, आधार स्मार्ट कार्ड या प्लास्टिक कार्ड प्रयोग के योग्य नहीं है। लेमिनेशन कराया हुआ आधार कार्ड भी यूज नहीं होगा, इसलिए इसे लेमिनेट न कराएं।
अगर आधार कार्ड लेमिनेट कराया गया तो QR कोड काम करना बंद कर सकता है और आपकी निजी जानकारी चोरी हो सकती है, भले ही आपकी मंजूरी हो या न हो, कोई भी आपकी निजी जानकारी का प्रयोग कर सकता है।
सामान्य कागज पर मोबाइल से डाउनलोड किया गया आधार कार्ड यूज किया जा सकता है। अगर आपका आधर कार्ड खो गया है तो आप इस लिंक- eaadhaar.uidai.gov.in पर जाकर फ्री में उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
5 of 5
aadhar card
- फोटो : SELF
आधार कार्ड को 31 मार्च 2018 तक बैंक अकाउंट से, मोबाइल सिम से, पैन कार्ड से, एलआईसी पॉलिसी से, म्यूचुअल फंड से लिंक जरूर करा लें। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं।