एक 23 साल की लड़की जो हरियाणा में धीरे-धीरे काफी फेमस हो रही थी। लेकिन अचानक एक दिन उसकी बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। पढ़िए पूरी कहानी...
हरियाणा की मशहूर सिंगर व डांसर हर्षिता दहिया की उम्र 23 साल थी। उसको बचपन से ही नाचने गाने का शौक था, लेकिन पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। भाई भी नहीं था तो मां और तीन बहनें अकेली पड़ गईं, जिसका अपनों ने ही फायदा उठाया।
3 of 6
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
बहनों की शादी हो गई तो गीता को पेट पालने के लिए शौक को प्रोफेशन बनाना पड़ा और नाम बदल लिया। इस नाम से हर्षिता मशहूर होने लगी थी। हर्षिता बनकर परिवार संभालने की कोशिश की, लेकिन वह बिखरता चला गया।
4 of 6
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या
हर्षिता केवल 12वीं कक्षा तक पढ़ी थी। मां की हत्या हो गई, उसकी इज्जत से खिलवाड़ किया गया। हर्षिता आगे पढ़ना चाहती थी, बीए में कॉलेज में एडमिशन तो लिया, लेकिन परिवार की परेशानियों और कमाने के चक्कर में उसने पढ़ाई छोड़ दी थी।
5 of 6
harshita dahiya
- फोटो : facebook
जीजा दिनेश दुश्मन बन गया और बहन लता उससे अलग रहने लगी। दूसरी बहन ने भी दिनेश के डर से नाता तोड़ लिया। दिनेश जान का दुश्मन बन गया। उधर, हर्षिता भी अपनी मां की हत्या और अपने ऊपर हुए जुल्मों का बदला जीजा दिनेश कराला से लेना चाहती थी।