भालू के बारे में ये बातें, जानते नहीं होंगे आप
भागो... भागो... भालू आ गया। भालू दर्शन की आस में करीब आधा घंटा तक नजरें गड़ाए 25 विजिटर्स निराश होकर बाड़े से हटे ही थे कि अचानक एक आवाज ने उनको चौंका दिया।
भालू के बारे में ये बातें, जानते नहीं होंगे आप
मोटा ताजा भालू उनके सामने था। उत्सुकता नाहक नहीं थी। बचपन में घर के सामने भालू का इतना नाच देखा है कि अब बिना इसको देखे रहा नहीं जाता।
भालू के बारे में ये बातें, जानते नहीं होंगे आप
भालू को देखने के लिए सिर्फ चिड़ियाघर रह गए हैं। विजिटर्स को क्या मालूम कि गर्मी में भालू के दर्शन करने के लिए कितना इंतजार करना पड़ेगा।
भालू के बारे में ये बातें, जानते नहीं होंगे आप
दो-दो क्विंटल बर्फ की सिल्ली उछालकर खेलना भालू को ज्यादा पसंद है। छतबीड़ जू में ग्यारह हिमालयन भालू हैं। हर भालू को एक सिल्ली बर्फ की दी जाती है।
भालू के बारे में ये बातें, जानते नहीं होंगे आप
भालू थोड़ा संजीदा जानवर है और इसीलिए उसको खेलने के लिए भी मचान बनाया गया है। गर्मी से भालू को राहत देने के लिए तालाब भी बनाया गया है।