फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisan Andolan Day 1: शंभू में ढाई घंटे टकराव...किसानों पर दागे गए आंसू गैस-मिर्ची स्प्रे; दिल्ली कूच अब आठ को

Sat, 07 Dec 2024 06:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला/पटियाला/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला/पटियाला/चंडीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 07 Dec 2024 06:52 AM IST
सार

हालात देखते हुए किसान नेता सरवन सिंह पंधेर जत्थे के पास पहुंचे और किसानों को वापस लेकर गए। इसके बाद उन्होंने दिल्ली कूच को स्थगित कर दिया। पंधेर ने कहा कि शनिवार को पंजाब में भाजपा नेताओं का घेराव किया जाएगा और रविवार को एक बार फिर किसान दिल्ली कूच के लिए निकलेंगे।

विज्ञापन
Kisan Andolan Two and a half hour clash in Shambhu tear gas and pepper spray fired on farmers
शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच टकराव - फोटो : अमर उजाला

एमएसपी लागू करने व अन्य मांगों को लेकर दिल्ली कूच के लिए निकले पंजाब के किसान शुक्रवार को हरियाणा की सीमा में दाखिल नहीं हो पाए। हरियाणा-पंजाब के बॉर्डर शंभू में हरियाणा पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इससे पुलिस व किसानों में टकराव हुआ जो करीब ढाई घंटे चला। इस टकराव में पुलिस को मिर्ची स्प्रे व आंसू गैस के गोले तक दागने पड़े, जिसमें 15 किसान घायल हो गए। 26 साल के एक किसान हरप्रीत सिंह की हालत नाजुक है। हरियाणा पुलिस के छह जवान भी घायल हुए। 

Kisan Andolan Two and a half hour clash in Shambhu tear gas and pepper spray fired on farmers
शंभू बार्डर से लोहे की कंटीली तारों वाले ढांचों को हटाते किसान - फोटो : अमर उजाला

इंटरनेट सेवा बंद
वहीं, बॉर्डर पर बढ़ते तनाव को देखते हुए हरियाणा सरकार ने अंबाला के 11 गांवों में इंटरनेट सेवाओं पर नौ दिसंबर तक रोक लगा दी है। पंजाब सरकार से भी शंभू बॉर्डर से सटे पंजाब के 17 से 18 गांवों में इंटरनेट सेवा बंद करने की सिफारिश की है। पंजाब से सटे बाकी बॉर्डरों पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी है। जींद के दातासिंह वाला बॉर्डर पर भारी पुलिसबल तैनात रहा। टिकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने अपने तंबू लगा दिए हैं। दिल्ली पुलिस ने लोहे और कंक्रीट के बैरिकेड्स के साथ-साथ लोहे के बड़े-बड़े कंटेनर भी सड़क किनारे लाकर खड़े कर दिए हैं।

Kisan Andolan Two and a half hour clash in Shambhu tear gas and pepper spray fired on farmers
शंभू बार्डर पर हरियाणा की तरफ से की बैरीकेडिंग पर पुलिस व किसान आमने-सामने - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
इससे पहले, तय कार्यक्रम के तहत 101 आंदोलनकारी किसानों का मरजीवड़ी जत्था दोपहर एक बजे दिल्ली जाने के लिए रवाना हुआ। उन्होंने सबसे पहले पुलिस की तीन स्तरीय सुरक्षा बैरिकेडिंग को तोड़ा और कंटीली तारों, जालियों व कीलें लगी लोहे की शीटों को पुल से घग्गर नदी में फेंक दिया। इसके बाद किसान मुख्य बैरिकेडिंग तक पहुंच गए, जहां पुलिस ने जालियां लगाई थीं। पुलिस की चेतावनी के बावजूद किसान नहीं माने और जालियों को उखाड़ने लगे। इसके बाद पुलिस ने विशेष प्रकार के स्प्रे (मिर्ची स्प्रे) का प्रयोग किया। इस दौरान एक किसान बैरिकेडिंग के ऊपर बनी टिन की छत पर चढ़ गया। उसे पुलिस ने ऊपर जाकर पीछे धकेला। किसान नहीं माने तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले दाग भीड़ को तितर बितर किया। इसके बाद किसान फिर आगे आ गए और पुलिस के साथ काफी देर तक बहस करते दिखे। इस पर पुलिस ने एक के बाद एक कई गोले आंसू गैस के दागे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Andolan Two and a half hour clash in Shambhu tear gas and pepper spray fired on farmers
शंभू बार्डर पर घायल हुए बुजुर्ग किसान को उठाकर ले जाते साथी। - फोटो : अमर उजाला

हालात देख लौटे किसान
हालात देखते हुए किसान नेता सरवन सिंह पंधेर जत्थे के पास पहुंचे और किसानों को वापस लेकर गए। इसके बाद उन्होंने दिल्ली कूच को स्थगित कर दिया। पंधेर ने कहा कि शनिवार को पंजाब में भाजपा नेताओं का घेराव किया जाएगा और रविवार को एक बार फिर किसान दिल्ली कूच के लिए निकलेंगे। वहीं, अंबाला रेंज के आईजी सिबाज कविराज ने कहा कि किसानों ने हंगामा कर बैरिकेड्स तोड़े और रास्ता रोकने के लिए पुलिस के बनाए मोर्चे (शेड )को गिराने का भरसक प्रयास कर उत्पात मचाया। उन्होंने कहा कि किसान दिल्ली से प्रशासनिक अनुमति लेकर स्थानीय प्रशासन को दिखाकर दिल्ली कूच करें।

विज्ञापन
Kisan Andolan Two and a half hour clash in Shambhu tear gas and pepper spray fired on farmers
बेरिकेटिंग पर चढ़ा आंदोलनकारी - फोटो : एएनआई

हरियाणा पुलिस ने कहा-101 से ज्यादा किसान थे, इनमें उग्र किस्म के लोग भी
आईजी सिबाज कविराज, डीसी पार्थ गुप्ता व पुलिस अधीक्षक अंबाला सुरेंद्र सिंह भोरिया संग मौके पर उपस्थित होकर सभी गतिविधियों पर नजर रखी। पुलिस का कहना है कि किसानों के इस जत्थे में 101 से ज्यादा संख्या में किसान शामिल हुए। इनमें कुछ उग्र किस्म के लोग भी शामिल रहें। उन्होंने बार-बार बैरिकेड्स तोड़कर व पुलिस मोर्चे की जालियों पर चेन व जंजीरें बांधकर मोर्चे को गिराने का भरसक प्रयास किया व मोर्चे पर चढ़कर उत्पात मचाया। इस जत्थे में कोई भी जिम्मेदार किसान नेता दिखाई नहीं दिया।

वहीं, गृह सचिव सुमिता मिश्रा ने कहा कि तनाव, आंदोलन, सार्वजनिक व निजी संपत्ति को नुकसान और सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका है, इसलिए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। हरियाणा में पंजाब से सटे बाकी बॉर्डरों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed